'पाकिस्तानी सीरियल' देख रही पत्नी पर पति ने कर दिया चाकू से हमला, हाथ का अंगूठा कटा
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के बीच एक छोटी सी कहासुनी उस स्तर तक पहुंच गई जब पति ने अपनी पत्नी पर चॉपर (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। पति को लगा कि पत्नी उससे बात करने से ज्यादा अपने मोबाइल फोन पर एक शो 'पाकिस्तानी ड्रामा' देखने को तरजीह दे रही है। ये मामला सैलिसबरी पार्क इलाके का बताया जा रहा है।

पत्नी पर चॉपर से कर दिया हमला
आए दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के मामले सामने आते हैं, इनमें से कुछ मामले पुलिस थाने तक भी जा पहुंचते हैं। आसिफ के घर पर ऐसी ही कहासुनी सोमवार को हुई थी। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि आसिफ की पत्नी ने अपने बेटे को दुकान से दूध लाने के लिए भेजा था, बेटा जब घर आया तो दूध का पाउच फट गया था और कुछ दूध गिर गया था, जिसपर वो बेटे को डांटने लगी।

पति-पत्नी के बीच हुई थी तीखी बहस
स्वारगेट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पत्नी के चिल्लाने की आवाज आवाज सुनकर आसिफ ने आया और उसने पति को समझाने की कोशिश की जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई।' पुलिस ने बताया कि झगड़ा शाम को तब और बढ़ गया जब आसिफ घर आया और उसने देखा कि पत्नी उससे बात नहीं कर रही है।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
जब आसिफ काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी बात नहीं कर रही थी और वो बेडरूम में चली गई। जब वह उससे बात करने के लिए बेडरूम में गया तो पत्नी बात नहीं कर रही थी। पत्नी लगातार अपने मोबाइल पर 'पाकिस्तानी ड्रामा' नाम का एक शो देखती रही। आसिफ को लगा कि वह उसे नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है और पाकिस्तानी शो को अधिक महत्व दे रही है। इसके बाद गुस्से में आसिफ ने पत्नी पर चॉपर (चाकू जैसा धारदार हथियार) से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया। इस मामले में पुलिस ने बताया, 'आसिफ नायब को स्वारगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पत्नी की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications