मिलिए पुणे के चायवाले से, जो कमाते हैं 12 लाख रु. हर महीने, आपको हैरान कर देगा इनका अगला लक्ष्य

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा भी होगा कि एक चायवाला एक महिने में लाखों रुपये की कमाई कर सकता है। पूणे के एक चायवाले ने अपनी कमाई से पूरे देश को चौंका दिया है। पुणे शहर में एक चाय विक्रेता कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका हैं, जो हर महीने 12 लाख रुपये कमाकर अपने बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक बेंचमार्क तैयार किया है। एएनआई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में 'येवले टी हाउस' शहर की सबसे लोकप्रीय टी स्टॉल है और इसके मालिक नवनाथ येवले का सपना है कि वे जल्द ही इस टी स्टॉल को एक इंटरनेशनल ब्रांड के रूप में खड़ा करेंगे।

रोजाना 3 से 4 हजार कप चाय बेचते हैं

रोजाना 3 से 4 हजार कप चाय बेचते हैं

महाराष्ट्र के पुणे शहर में येवले टी स्टॉल की तीन ब्रांच और हर ब्रांच में 12 एंप्लॉय काम करते हैं। नवनाथ ने वास्तव में अपने पेशे में प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक बेंचमार्क तय किया है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना 3,000 से 4,000 कप चाय बेचते हैं और अब करीब 100 आउटलेट्स के विस्तार करने की सोच रहे हैं, जो कई लोगों को रोजगार भी देगी। हालांकि, मीडिया में खबरें आने के बाद येवले टी हाउस के मालिक रातों रात बनने वाले किसी सुपरस्टार की तरह नहीं, वे पुणे शहर में बहुत पहले से ही लोकप्रिय है।

PM मोदी के पकोड़े वाले बयान से सहमत

PM मोदी के पकोड़े वाले बयान से सहमत

आपको बता दें कि येवले टी हाउस के मालिक नवनाथ पीएम मोदी ने हाल ही में एक टीवी न्यूज को दिए इंटरव्यू में 'पकोड़े' को रोजगार बताए जाने के बाद चर्चा में आए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कोई शख्स दिन में 200 रुपये का पकोड़ा बेच रहा है, तो उसे बेरोजगार नहीं कहा जा सकता। नवनाथ येवले पूरी तरह से पीएम मोदी की पकोड़े वाले बयान से सहमत दिखते हैं। येवले के मुताबिक, पकोड़े की रोजगार की तरह चाय सेलिंग बिजनेस भी भारतीयों के लिए रोजगार पैदा कर सकता है।

पाकिस्तानी चायवाला जो रातों रात स्टार बना

पाकिस्तानी चायवाला जो रातों रात स्टार बना

बता दें कि 2014 के आम चुनाव के दौरान पीएम मोदी के बचपन में चाय बेचने की चर्चा जबरदस्त देखने को मिली थी। उस दौरान पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान चाय पर चर्चा भी की थी। हाल ही में पाकिस्तान का हैंडसम चायवाल भी अपनी खूबसूरत एट्रैक्टिव आंखों की वजह से चर्चा में आकर रातों रात स्टार बना था। फिलहाल पाकिस्तान हैंडसम चायवाला मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+