भारी बारिश की वजह से पुणे में बाढ़ जैसे हालात, 11 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
Recommended Video
नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश का कहर इस बार पुणे में फूटा है, जहां अब तक भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई गई है कि यह आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं,हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की तीन टीमें भेजी गई हैं जो राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।
शाहाकार नगर में बारिश से एक दीवार ढह गई
शाहाकार नगर में बारिश से एक दीवार ढह गई, इस हादसे में पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं।
स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
पुणे के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवल किशोर राम ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
कई इलाकों में भारी जलभराव
बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव रहा है और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। पद्मावती पंपिंग स्टेशन प्रभावित होने के कारण सतारा रोड, कोंढावा, बीबवेवाड़ी, सहकारनगर, मार्केटयार्ड, बालाजीनगर और ढंकावाड़ी में पानी सप्लाइ भी बंद रहेगी।

पुणे में हाल बेहाल
पुणे का कात्रज, बिबनेवाणी, अपर इंद्रानगर, दत्तवाड़ी इलाका बारिश से सबसे ज्याद प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications