पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिल पर हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद लाइब्रेरी में कल सुबह 11 बजे से होगी। मीटिंग में आंतकी हमले और उसके बाद की योजना पर चर्चा होने की संभावना है। आपको बता दें कि पुलवामा के अवंतीपुरा हाइवे पर हुए इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। ये हमला उस समय हुआ जब हाइवे से सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था।

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। घटना के बाद जैश ए मोहम्मद ने हमले को अंजाम देने वाले आतंकी का एक वीडियो भी जारी किया है। इस फिदायीन हमले में जिस कार का इस्तेमाल कर आतंकी ने सीआरपीएफ के बस को टक्कर मारी उस कार में 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। ये विस्फोट इतना खतरनाक था कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन 5 किलो मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी। बता दें कि इस हमले के बाद कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार को अपना समर्थन दिया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, पूरा विपक्ष हमारे जवानों और हमारी सरकार के साथ खड़ा रहेगा।
पीएम बोले-सुरक्षा बलों को कार्रवाई की पूरी इजाजत दे दी गई है
पीएम नरेंद्र मोदी ने झांसी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश बहुत ही उद्वेलित और दुखी है। आप सभी की भावनाओं को मैं भली-भांती समझ पा रहा हूं। हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है। पुलवामा हमले के गुनहगारों को उनके किये कि सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले पर ट्वीट के बाद AMU छात्र बासिम हिलाल के खिलाफ FIR, यूनिवर्सिटी से सस्पेंड
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications