पुलवामा आतंकी हमले पर ट्वीट के बाद AMU छात्र बासिम हिलाल के खिलाफ FIR, यूनिवर्सिटी से सस्पेंड
अलीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर किए गए ट्वीट के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र बासिम हिलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिलाल के खिलाफ आईटीए की धारा 153 ए आईपीसी और धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय ने भी हिलाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस भी इस पुरे मामले की जांच में भी जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बासिम पर पुलवामा आतंकवादी हमले का जश्न मनाने का आरोप लगा है। जिसमें उसने कथित तौर पर 'हाउ इज द जोश' की तर्ज़ पर उसने अपने ट्विटर पर 'हाउ इज द जैश, ग्रेट सर' लिखा था। हालांकि कुछ देर में ट्विटर ने बासिम का अकाउंट भी निलंबित कर दिया है।बता दें कि गुरुवार को यह आत्मघाती हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का काफिला पुलवामा हाइवे से गुजर से रहा था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं।
इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। घटना के बाद जैश ए मोहम्मद ने हमले को अंजाम देने वाले आतंकी का एक वीडियो भी जारी किया है। इस फिदायीन हमले में जिस कार का इस्तेमाल कर आतंकी ने सीआरपीएफ के बस को टक्कर मारी उस कार में 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। ये विस्फोट इतना खतरनाक था कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन 5 किलो मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, लहराया तिरंगा
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications