पुलवामा अटैक: इस बुजुर्ग महिला की फोटो देख CRPF ने लिखा- हमें गर्व है
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत से पूरा देश गमजदा है। सोशल मीडिया से लेकर लगभग हर चौराहों पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे खुद सीआरपीएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीब 70 साल की एक बुजुर्ग महिला शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है। वो दोनों हाथ जोड़े शहादत को सलाम कर रही है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक चौराहे पर टेबल के ऊपर एक बैनर रखा हुआ है। इसपर लिखा है, पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शत-शत नमन। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। बैनर के सामने एक बुजुर्ग महिला हाथ जोड़े खड़ी है। वायरल तस्वीर को सीआरपीएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ में लिखा है हमें गर्व है कि देश का हर एक व्यक्ति हमारे साथ खड़ा है और हमें सपोर्ट कर रहा है।
इस सपोर्ट हमें और ताकत मिलती है। जय हिंद। सीआरपीएफ की पोस्ट पर 10 हजार से ज्यादा री-ट्वीट और 43 हजार से ज्यादा लाइक्स आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर पर लिखा- आप लोग सच्चे हीरो हैं। आप हैं तो हम हैं।












Click it and Unblock the Notifications