पुलवामा हमला: शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ देगी कमलनाथ सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कमलनाथ सरकार ने शहीद जवान के परिवार को आवास और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने का ऐलान भी किया है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में जबलपुर के सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार काछी शहीद हुए थे। इस आतंकी हमले में अब तक 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए हैं।

शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देगी कमलनाथ सरकार

शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देगी कमलनाथ सरकार

पुलवामा हमले पर दुख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ है। सीएम ऑफिश मध्य प्रदेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, '#pulwamaterrorattack में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि। हमले में जबलपुर के शहीद सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 1 करोड़ रु,1 आवास व परिवार के 1 सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं- सीएम कमल नाथ'

पुलवामा हमले में जबलपुर के जवान अश्विनी कुमार काछी शहीद

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन आतंकी हमला हुआ जिसमें 44 जवान शहीद हो गए। इस हमले में कई जवान घायल हो गए। जिस वक्त सीआरपीएफ के जवान श्रीनगर आ रहे थे, काफिले में करीब 2500 जवान शामिल थे।

आतंकी हमले में 44 जवान शहीद

आतंकी हमले में 44 जवान शहीद

दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में नींद उड़ा देने वाले आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए। ये सभी जवान अपनी छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। जैश-ए-मोहम्‍मद के हमलावर ने जवानों के काफिले को निशाना बनाया और देखते ही देखते यह हमला घाटी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में तब्‍दील हो गया। पुलवामा हमले के बाद कूटनीतिक कदम उठाते हुए भारत ने पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है। पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पूरा देश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+