Pulwama Attack: जानिए हमले पर क्या कहा हाउ इज द जोश कहने वाले हीरो ने

नई दिल्ली। जिस तरह से उरी में आतंक हमला हुआ था और उसके बाद भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसके बाद इस पूरी घटना पर फिल्म उरी बनी थी। इस फिल्म का डायलॉग हाउ इज द जोश काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे विकी कौशल ने फिल्म में इस डायलॉग को पूरे जोश के साथ कई मौकों पर बोला था। लेकिन जिस तरह से पुलवामा में आतंकी हमला हुआ है उसपर विकी कौशल ने भी दुख जाहिर किया है।

uri

दुख जाहिर किया

विकी कौशल ने पुलवामा आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि मैं इस हमले से बहुत दुखी हूं, जिन परिवारों ने बहादुर सीआरपीएफ जवानों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्ति करता हूं और जो जवान इस हमले में घायल हैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के हर कोने से लोग अपील कर रहे हैं कि इस हमले का जवाब दिया जाए। खुद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस बात का भरोसा दिया है कि वह जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

परेश रावल ने भी निंदा की

फिल्म में एनएसए की भूमिका निभाने वाले परेश रावल ने भी हमले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि जिन लोगों ने पुलवामा की घटना को अंजाम दिया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए, इन लोगों को देश के भीतर और देश के बाहर नहीं छोड़ना चाहिए, जवानों के प्रति यह हमारी जिम्मेदारी है। जिस काफिले को निशाना बनाया गया है उसमें करीब 2500 जवान सफर कर रहे थे। ये सभी जवान जम्‍मू से श्रीनगर जा रहे थे। जैश ने इस हमले के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

जैश ने ली जिम्मदेारी

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि हमले को जैश के आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास ने अंजाम दिया। आदिल पुलवामा का ही रहने वाला था और यहां के काकापोरा से आता था। आदिल साल 2018 में ही जैश से जुड़ा था। सीआरपीएफ जवानों को लेकर जो बस रास्‍ते से गुजर रही थी उस रास्‍ते पर पहले से ही एक स्‍कॉर्पियो खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 350 किलोग्राम विस्‍फोटक था। जैश ने आदिल का अपना कमांडो बताया है और अपने बयान में कहा है कि उसने बड़ी ही बहादुरी से अपना मिशन पूरा किया।

इसे भी पढे़ं- Pulwama Attack: मोहन भागवत बोले हर कोई कार्रवाई का इंतजार कर रहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+