CREDAI का ऐलान, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को मिलेगा 2BHK फ्लैट

नई दिल्ली: पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष संगठन रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) 2BHK फ्लैट देगा। CREDAI(क्रेडाई) ने सोमवार को इसका ऐलान किया। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

pulwama-attack-credai-offers-2bhk-apartments-families-crpf-martyrs

क्रेडाई के अध्यक्ष जे शाह ने कहा, 'शोक में डूबे परिवारों का समर्थन करने के लिए क्रेडाई ने शहीदों के अपने राज्य या शहर में दो कमरों का एक घर(2BHK)देने का प्रस्ताव किया है। रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई के अध्यक्ष जे शाह ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी 12,500 सदस्य दुखी परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। क्रेडाई भारत में निजी रीयल एस्टेट डेवलपरों का शीर्ष संगठन है। इसमें देशभर के 23 राज्यों और 203 शहरों की 12,000 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा हमले में मारे गए लोगों के लिए कई बड़ी हस्तियां और संगठन सामने आ रहे हैं। इसमें फिल्म जगत से लेकर खेल जगत और बिजेनेसमैन भी शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस फाउंडेशन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की शिक्षा और जीविकोपार्जन का पूरा खर्चा उठाने की पेशकश की है। सीआरपीएफ के जवानों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए धनराशि एकत्र करने को बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल 'भारत के वीर'को भी पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सात करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग,अक्षय कुमार और बॉलीवुड के महानायक में भी शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। सीआरपीएफ पर हुए इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और वो आंतकियों को सबक सिखाने की अपील सरकार से कर रहे हैं। वहीं सरकार ने भी इस हमले के बाद कई कड़े फैसले पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं। इसमें पाक से फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनना प्रमुख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+