CJP प्रवक्ता सौरभ दास के घर क्यों पहुंची पुडुचेरी पुलिस? गृहमंत्री के दौरे पर उठाये थे सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के को-कनवीनर सौरव दास ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुडुचेरी पुलिस पर उनके घर आकर पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि 'बीजेपी सरकार के कहने पर' उनके परिवार को डराया जा रहा है। उन्होने ये सवाल उठाया कि क्या यह एक कानूनी प्रक्रिया है? क्यों पुडुचेरी सरकार के इशारे पर पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है।
हालांकि पुडुचेरी पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि यह 15 अगस्त से पहले किया जाने वाला एक नियमति अभ्यास है। स्वतंत्रता दिवस जैसे प्रमुख मौकों से पहले पुडुचेरी पुलिस प्रायः घरों में जाकर जांच-पडताल करती है। यह केवल सुरक्षा और एहतियात के लिहाज से किया जाता है। पूछताछ के सवाल पर पुलिस ने कहा कि इसका मकसद सिर्फ यह जानना रहता है कि पुडुचेरी में कोई और बाहरी नागरिक तो नहीं आया है।

ये भी पढें: 'Rahul Gandhi जिन्ना के असली वारिस हैं', झारखंड छात्र आंदोलन पर निशिकांत दुबे ने क्यों कसा ये तंज?
आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरभ दास का पारिवारिक मकान पुडुचेरी में है, जहाँ बुधवार, 12 अगस्त को पूछताछ करने के लिए पुडुचेरी पुलिस पहुंची थी और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ भी की गई थी।
पुलिस के घर पहुंचने से भड़के सौरभा दास ने पुडुचेरी और केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। दास ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए पूछा कि पुलिस को उनके घर जाने का आदेश किसने दिया। इसके पीछे वजह क्या थी। 12 अगस्त को किए गए पोस्ट में दास ने दावा किया, "दो घंटे पहले पुडुचेरी पुलिस मेरे घर पहुंची और परिवार से कई तरह के सवाल किए। पुडुचेरी पुलिस परेशान क्यों कर रही है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यह कानूनी प्रक्रिया है?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार उनके परिवार को 'डरा' रही है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के स्वभाव के मुताबिक नहीं है। यह केंद्र सरकार के कहने पर किया जा रहा है। दास ने आगे आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का मकसद उन्हें चुप कराने के लिए डराना है। उन्होंने कहा कि इससे वह अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने से पीछे नहीं हटेंगे।
गृहमंत्री के पुडुचेरी दौरे पर उठाए सवाल
सीजेपी नेता दास ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के पुडुचेरी दौरे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, सिर्फ दो दिन पहले अमित शाह पुडुचेरी में थे। वहां उन्होंने पुडुचेरी के गृह मंत्री और उपराज्यपाल से मुलाकात की। उपराज्यपाल वर्षों पहले गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के 'आंख और कान' के रूप में जाने जाते थे। क्या गृहमंत्री के साथ बैठक में दास के परिवार को डराने-धमकाने की प्लानिंग की गई थी?
ये भी पढें: दिल्ली में फिर शुरू होगा CJP का बड़ा आंदोलन? अभिजीत दिपके ने दिया 'जंतर-मंतर सीजन-2' का इशारा


Click it and Unblock the Notifications
