कोरोना से हुई पुलिसकर्मी के पिता की मौत, अस्पताल पहुंचकर महिला डॉक्टर सहित 4 लोगों के साथ मारपीट

कोरोना से हुई पुलिसकर्मी के पिता की मौत, अस्पताल पहुंचकर महिला डॉक्टर सहित 4 लोगों के साथ मारपीट

पुडुचेरी: पुडुचेरी में एक पुलिसकर्मी के 80 वर्षीय पिता की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर तीन डॉक्टरों और एक नर्स पर हमला किया। इसी सरकारी अस्पताल में पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित पिता का इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार ने गुरुवार शाम (1 अक्टूबर) को सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर और एक नर्स सहित चार स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला किया। डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के अलावा, पुलिस ने उन लोगों में से एक का मोबाइल फोन भी ले लिया है।

coronavirus

जिस पुलिस निरीक्षक ने सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पर हमला किया, उसका नाम शानमुगा सुंदरम है। मामले की जांच में लगे पुलिस ने कहा है कि हमारा उनसे संपंर्क नहीं हो पा रहा है, वह फरार हैं। आरोपी पुलिस के खिलाफ मारपीट, गैरकानूनी और आपराधिक धमकी के धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

डॉक्टरों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

कल रात (1 अक्टूबर) डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर की मांग की। इलाज करे रहे डॉक्टर का कहना है कि उनके (आरोपी पुलिस) पिता कोरोना के अलावा कई गंभीर बीमारियों से पीड़िता थे। उन्हें पहले डायबिटीज था। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उनकी जांत चली हई, अस्पताल में पिछले 12 दिनों से वह भर्ती थे,हमने उनकी अच्छी देखभाल की थी।

अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहन कुमार ने एनडीटीवी से कहा, "गैंगरीन (gangrene) के कारण मरीज के पैर का अंगूठा खराब हो गया था, जिसकी वजह से उसे काटना पड़ा था। उनकी स्थिति काफी नाजुक थी।

पुडुचेरी कलेक्टर और स्वास्थ्य सचिव डॉ. टीएस अरुण ने कहा है, "पुलिस की जांच जारी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है जब डॉक्टर और नर्स इतनी मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ ऐसा बर्ताव हुआ है।"

पुडुचेरी में कोरोना से 525 मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पुदुचेरी में कोरोना वायरस वायरस के मामले 28,000 के पार हो गए हैं। 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 28,000 में से 4,994 लोगों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+