पुडुचेरी का विकास रोक रहीं थी किरण बेदी, आखिरकार जनता की जीत हुई- सीएम नारायणसामी
उपराज्यपाल पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि यह राज्य की जनता की जीत है।
नई दिल्ली। पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी में पिछले काफी समय से चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया। किरण बेदी के स्थान पर तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उपराज्यपाल पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि यह राज्य की जनता की जीत है। सीएम नारायणसामी ने आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी में एक समानांतर सरकार चला रहीं थी।

Recommended Video
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, 'हमारे दबाव के चलते भारत सरकार ने किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया। यह पुडुचेरी की जनता की एक बड़ी जीत है। किरण बेदी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर पुडुचेरी के विकास में बाधा डाली। हम पिछले साढ़े चार साल से किरण बेदी को हटाने की मांग कर रहे थे और इसके लिए हमने केंद्र सरकार से एक लंबी लड़ाई लड़ी। इस मुद्दे को हमने ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया, बल्कि जनता के बीच भी गए। किरण बेदी को हटाए जाने की मांग को लेकर हम लोगों ने कई आंदोलन किए।'
किरण बेदी ने चुनी हुई सरकार को नजरअंदाज किया- नारायणसामी
नारायणसामी ने आगे कहा, 'आज पुडुचेरी की जनता खुश है, क्योंकि अब तक उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों को रोका जा रहा था। किरण बेदी जनता की चुनी हुई सरकार को नजरअंदाज कर रहीं थी। हर रोज प्रशासनिक कार्यों में उनका हस्तक्षेप बढ़ता ही जा रहा था। देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया कि एक उपराज्यपाल राज्य सरकार के अधिकारियों को सीधे निर्देश दें। एक तरह से किरण बेदी पुडुचेरी के अंदर समानांतर सरकार चला रहीं थी, जो पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है।'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications