Public Holiday Today: आज इन शहरों में बैंक और स्कूल बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट, वजह भी जानिए
Lok Sabha Election 2024 Voting Today: आज लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान है, सोमवार को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर वोटिंग है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने में लोगों को असुविधा ना हो इसलिए आज कई रज्यों में स्कूल और कॉलेज, के साथ ही सरकारी कार्यालय बंद रहने का आदेश दिया गया है, तो कहीं-कहीं प्राइवेट ऑफिस में भी आधे दिन की तो कहीं पूरे दिन की छुट्टी कर दी गई हैं।

तो वहीं कुछ राज्यों में बैंक भी बंद हैं, आपको बता दें कि आज जहां जहां मतदान हो रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।
जहां-जहां होगा मतदान, वहां रहेंगे बैंक-स्कूल बंद
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में है इसलि जब जब जहां जहां मतदान होगा, वहां पर बैंक बंद ही होंगे, हालांकि ऑन लाइन सेवाएं और एटीएम लगातार काम करते रहेंगे।
इन सभी जगहों में आज पब्लिक हॉलीडे है...
- जम्मू और कश्मीर (JK): श्रीनगर
- पश्चिम बंगाल (WB): बीरभूम, बहरामपुर, बोलपुर, कृष्णानगर, आसनसोल, राणाघाट, बर्दवान-दुर्गापुर, बर्धमान और पुरबा।
- महाराष्ट्र (Maharashtra): अहमदनगर, रावेर, शिरूर, जालना, पुणे, औरंगाबाद, मावल, बीड, नंदुरभार, शिरडी, जलगांव,
- ओडिशा (Odisha): कोरापुट, कालाहांडी, बेहरामपुर, नागरंगपुर
- आंध्र प्रदेश (AP): चित्तूर, अराकू, राजमपेट, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयनगरम, नेल्लोर, विशाखापत्तनम, कुरनूल, अनाकापल्ली, नंद्याल, काकीनाडा, ओंगोल, अमलापुरम, बापटला, राजमुंदरी, नरसारावपेट, नरसापुरम, गुंटूर, एलुरु, विजयवाड़ा, मछलीपट्टनम।
- तेलंगाना (Telangana): खम्मम, आदिलाबाद, महबूबाबाद, पेद्दापल्ली, वारंगल, करीमनगर, भुवनागिरी, निज़ामाबाद, नागरकुर्नूल, ज़हीराबाद, नलगोंडा, मेडक, महबूबनगर, चेवेल्ला, मल्काजगिरी, हैदराबाद, सिकंदराबाद
- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): बहराईच, शाहजहाँपुर, अकबरपुर, खीरी, कानपुर, धरुहरा, कन्नौक, सीतापुर, इटावा, हरदोई, फर्रुखाबाद, मिश्रिख, उन्नाव
- बिहार (Bihar): मुंगेर, दरभंगा, बेगुसराय, समस्तीपुर, उजियारपुर
- मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh): खंडवा, देवास, खरगोन, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, धार, रतलाम
- झारखंड (Jharkhand): पलामू, सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी
इन तारीखों पर भी बैंक रहेंगें बंद
- 16 मई- राज्य दिवस- सिक्किम में बैंक बंद।
- 20 मई- लोकसभा आम चुनाव 2024-महाराष्ट्र में बैंक बंद।
- 23 मई-बुद्ध पूर्णिमा- त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर।
- 25 मई- लोकसभा चुनाव 2024 - त्रिपुरा, उड़ीसा।












Click it and Unblock the Notifications