'अच्छा काम किया तो एक दिन के लिए बनेंगे इस जिले के डीएम'

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने एक अनूठी पेशकश की है। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिये अनूठी पेशकश करते हुए उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीम के लीडर को एक दिन के लिए जिले की कमान सौंपने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने इसके लिए महाविद्यालयों के स्तर पर टीमें बनवाई हैं।

Prove yourself a hygiene champion and become Shahjahanpur dm for a day

नायक-द रियल हीरो की तर्ज पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिले के लोगों को जागरुक करने के लिए ये कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि बनाई टीमों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी दी गई है। टीमों को गांव-गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का काम सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी दलों ने क्या कहा?

ये टीमें गांवों में लोगों को शौचालयों के प्रयोग करने के लिये प्रेरित करेगी। टीम के लोग अलग-अलग गांवों में फॉगिंग भी कराएंगे। इसके अलावा स्कूलों में रंगाई-पुताई तथा फर्नीचर, पोशाक, दोपहर का भोजन और कॉपी-किताबों के वितरण की स्थिति की रिपोर्ट भी देंगे। इस कार्य के लिए टीमों को 15 दिन दिए गए हैं। इस दौरान जिस टीम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा, उसके लीडर को एक दिन के लिए जिले का डीएम बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+