'चार्जशीट कमजोर, केंद्र सरकार के दबाव में बृजभूषण सिंह की सुरक्षा कर रही दिल्ली पुलिस', बोले पहलवान

Wrestlers Protest Against Brij Bhushan Singh: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने और हमले से संबंधित आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354डी के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में प्रदर्शन कर रहे पहलवान ने कहा कि पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट कमजोर है। एक खिलाड़ी ने कहा कि आरोपों से संकेत मिलता है कि दिल्ली पुलिस स्पष्ट रूप से बृजभूषण सिंह को सुरक्षा प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार के दबाव में दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा कर रही है।

बृजभूषण सिंह की सुरक्षा कर रही दिल्ली पुलिस: पहलवान

पहलवान ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ मुख्य मामला नाबालिग पहलवान द्वारा लाया गया था, जिसके पिता ने कहा कि उसने दबाव में दूसरा बयान दर्ज कराया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में 552 पन्नों की रद्द करने की रिपोर्ट दायर की है। जिसमें कहा गया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिला है।

पहलवान ने कहा कि कमजोर चार्जशीट की वजह से ही बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। अगर वह सलाखों के पीछे होते तो नाबालिग का मामला नहीं डगमगाता।

बृजभूषण सिंह ने इस मामले में कहा कि चार्जशीट फाइल होने दीजिए, मुझे कुछ नहीं कहना है। मामला कोर्ट में है, फैसले का इंतजार करते हैं। वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव छह जुलाई को कराए जाएंगे। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- 'चार्जशीट फाइल होने दीजिए, मुझे कुछ नहीं कहना है', बृजभूषण सिंह का बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+