'चार्जशीट फाइल होने दीजिए, मुझे कुछ नहीं कहना है', बृजभूषण सिंह का बयान

Brij Bhushan Singh News: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का एक बार फिर बयान आया है। हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आंदोलनकारी पहलवानों के बीच 6 घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसमें 15 जून तक चार्जशीट दायर करने पर सहमति बनी थी।

अब चार्जशीट दायर करने के एक दिन पहले जहां खाप पंचायत ने हरियाणा में आज का बंद बुलाया है। साथ ही हाईवे पर जाम भी किया है। वहीं दूसरी तरफ खुद बृजभूषण शरण सिंह का चार्जशीट दायर करने को लेकर बयान सामने आया है।

Brij Bhushan Singh

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने इस मामले में कहा कि चार्जशीट फाइल होने दीजिए, मुझे कुछ नहीं कहना है। मामला कोर्ट में है, फैसले का इंतजार करते हैं।

6 जुलाई को चुना जाएगा नया अध्यक्ष

वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव छह जुलाई को कराए जाएंगे। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। खबरें हैं कि बृजभूषण शरण सिंह के परिवार का कोई सदस्य पात्रता के बावजूद भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

ओपी धनखड़ हो सकते हैं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

आपको बता दें कि पहलवानों के साथ बैठक में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 30 जून तक चुनाव कराने का भरोसा दिया था। हालांकि चुनाव 6 जुलाई को होंगे। इस बीच दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ कुश्ती संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+