पंजाब-हरियाणा में बैन हुई 'देओल' परिवार के फिल्मों की शूटिंग, किसानों ने सुनाया फैसला
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, यूपी और अन्य राजों के किसान 73 दिन से दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन का पंजाब और हरियाणा में काफी बड़े पैमाने पर असर देखा जा रहा है। अब पंजाब के पटियाला में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग रुकवा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय लोकेशन पर एक्टर्स मौजूद नहीं थे। लेकिन फिल्म के क्रू मेंबर्स अपने इक्विपमेंट सेट कर रहे थे। किसानों ने उन्हें काम करने से रोका और वहां से जाने के लिए कहा।

लोकेशन पर नहीं थी स्टारकास्ट
पंजाब के पटियाला के देवीगढ़ के गांव मिहोण में बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग होने वाली थी। फिल्म के निर्देशक शंकर रमन ने शूटिंग के लिए पटियाला जिला प्रशासन से मंजूरी ले ली, थी। जब फिल्म की क्रू शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंची तो इसका पता प्रदर्शनकारी किसानों को लग गया। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता, कई किसान और निवासियों के साथ शूटिंग स्थल पर पहुंच गए और वहां पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Recommended Video

किसानों ने उन्हें लोकेशन छोड़कर जाने के लिए कहा
किसानों ने उन्हें लोकेशन छोड़कर जाने के लिए कहा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए क्रू स्टाफ ने अपना सामान समेटा और वहां से चले गए। प्रदर्शनकारी किसानों का कहा कि वे पंजाब और हरियाणा में देओल परिवार के किसी सदस्य को शूटिंग नहीं करने देंगे। किसानों ने कहा कि इसलिए किसान बड़े औद्योगिक घरानों की कंपनियों व अन्य फिल्म अभिनेताओं को पंजाब में फिल्म बनाने के लिए शूटिंग करने की अनुमति नहीं देंगे।

हेमा मालिनी के ट्विट पर खफा हुए किसान
मीडिया से बात करते हुए किसानों ने कहा कि, बॉबी देओल इस फिल्म का हिस्सा हैं। देओल परिवार भाजपा के करीब हैं। बॉबी देओल के भाई सनी देओल एक भाजपा सांसद हैं, मां हेमा मालिनी भी भाजपा सांसद हैं। उनके पिता धर्मेंद्र भाजपा के पूर्व सांसद हैं। उन्होंने कहा कि देओल परिवार ने पिछले दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कोई बात नहीं की। उन्होंने हेमा मालिनी ट्वीट पर भी रोष जताया।

हेमा मालिनी ने किया था ये ट्वीट
किसानों ने कहा कि, पॉपस्टार रिहाना की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हेमा मालिनी ने सरकार के पक्ष में पोस्ट लिखी। तब से किसान खासे नाराज हैं। उन्होंने रिहाना की पोस्ट पर किए गए हेमा मालिनी के कमेंट को किसानों के खिलाफ बताया। बता दें कि,हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा था कि, मैं विदेशी हस्तियों को लेकर चकित हूं, जिनके लिए हमारा देश भारत महज एक नाम है, जिसे उन्होंने सुना है। वे हमारे आंतरिक मामलों और नीतियों में बेबाकी से बयान दे रहे हैं। हैरत की बात यह है कि वे क्या पाने और सबसे जरूरी किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?

इससे पहले रोक गई थी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग
इससे पहले किसानों पटियाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी की शूटिंग को रोक दिया था। किसानों ने जाह्नवी कपूर से तीन कृषि सुधार कानूनों पर उनके विरोध के पक्ष में बयान देने की मांग की थी। यही नहीं इससे पहले भी किसानों ने इस फिल्म की शूटिंग को फतेहगढ़ साहिब जिले में बाधित किया था।












Click it and Unblock the Notifications