चेन्नई में प्रदर्शनकारी किसानों ने तोड़ी बैरिकेड्स,पुलिस ने हिरासत में लिया
चेन्नई, 27 सितंबर। उत्तर भारत के बाद अब तमिलनाडु में भी किसानों का आंदोलन तेज हो चुका है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में चेन्नई के अन्ना सलाई इलाके में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Recommended Video

माकपा राज्य सचिव बालकृष्णन ने कहा तमिलनाडु किसान लगातार विरोध कर रहे हैं और मोदी सरकार कानूनों को वापस लेने से इनकार कर रही है। संघर्ष जारी रहेगा और तेज होगा।
बता दें केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आज 'भारत बंद' के ऐलान के चलते नोएडा की सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।
गुरुग्राम हाइवे पर भी गाडि़यों की लंबी कतार लगी हुई है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया है। दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाइवे पर यातायात बंद कर दिया है। किसानों के भारत बंद को राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9, NH-24 को जाम कर दिया है।'भारत बंद' को सपा का पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले- सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है BJP
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ''किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।'' तीन कृषि का कानूनों के विरोध में पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 किसान संगठन आज भारत बंद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications