'वीरामदेवी' के रोल में सनी लियोनी को लेने पर विरोध, पुतले जलाए गए

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्म वीरामदेवी से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने से पहले ही उनको विरोध का सामना करना पड़ा है। प्रो-कन्नड़ ग्रुप कर्नाटक रक्षण वेदिके युवा सेने (केआरवीवाईएस) ने सली लियोनी को फिल्म में वीरामदेवी की भूमिका निभाने के लिए सनी लियोनी के चयन के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा है कि यह बिल्कुल गलत है। एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली ऐक्ट्रेस को वीरामदेवी की भूमिका निभाने नहीं देना चाहिए। कर्नाटक में वाॉरियर प्रिंसेस वीरामदेवी का खास महत्व रहा है।

Protest against Sunny Leone’s Veeramahadevi, Pro-Kannada activists burning posters in Bengaluru

ऐसे में किसी एडल्ट फिल्मो की हीरोइन को यह रोल करने देना गलत है, हम ऐसी एक्ट्रेस को यह ऐतिहासिक रोल नहीं करने देंगे। इसके साथ-साथ संगठन ने सनी लियोनी को फिल्म में लिए जाने के विरोध में रैलियां भी निकाली है। इसके साथ-साथ संगठन ने 3 नवंबर को आयोजित होने वाले सनी लियोनी के कार्यक्रम पर भी रोक लगाने की मांग की है।

संस्कृति के खिलाफ है यह कार्यक्रम
कन्नड़ समर्थकों और संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि सनी लियोनी का यह कार्यक्रम कन्नड़ संस्कृति के खिलाफ है। इसलिए संठगठ इसका विरोध कर रहा है। वहीं कर्नाटक रक्षण वेदिके युवा सेने के अध्यक्ष हरीश ने कहा कि हमने सनी लियोनी के कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सनी लियोनी की तरह की एक अभिनेत्री को कैसे एक महान महिला का किरदार निभाने दे सकते हैं जो कि सबके लिए पूजनीय हैं।

यह भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता मामले में आज शाम तक महिला आयोग नाना पाटेकर को भेजेगा नोटिस

यह भी पढ़ें- Me Too: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सामने आई कई महिलाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+