मकान को गर्ल्‍स हॉस्‍टल में तब्‍दील कर होता था जिस्‍म का धंधा, कचरे में मिला कुछ ऐसा कि पहुंच गई पुलिस

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में एक हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 6 लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि जिस्‍मफरोशी का धंधा करवाने वाले दलालों ने देह व्‍यपार के अड्डे को गर्ल्‍स हॉस्‍टल में तब्‍दील कर दिया था। लड़कियां देर रात आती-जाती थी और उनके ग्राहकों को भी आना-जाना लगा रहता था लेकिन किसी को शक नहीं होता था। फिर एक बाद मकान से निकलने वाले कचरे ने पूरे गोरखधंधा की पोल खोल दी और स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। गिरफ्तार की गईं लड़कियां कोलकाता और मुंबई की रहने वाली हैं और दो महीने की कांट्रैक्‍टर पर रायपुर आई थीं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मकान को बदल दिया था गर्ल्‍स हॉस्‍टल में, रईसजादों का था आना जाना

मकान को बदल दिया था गर्ल्‍स हॉस्‍टल में, रईसजादों का था आना जाना

मामला रायपुर के पॉश इलाके राजेंद्र नगर का है। यहां दलालों ने एक म‍कान को गर्ल्‍स हॉस्‍टल के रूप में तब्‍दील कर दिया था। लिहाजा लोगों ने यहां चल रही गतिविधियों को नजर अंदाज किया। बह से लेकर रात तक कई रईसजादे इस मकान का रुख करते थे। उनकी लग्जरी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती थी। इलाके के लोग समझते थे कि वे लोग अपने परिचित लड़कियों से मिलने के लिए आते हैं।

कचरे ने खोल दी गोरखधंधे की पोल

कचरे ने खोल दी गोरखधंधे की पोल

इसी बीच गर्ल्स हॉस्टल से निकलने वाले आपत्तिजनक कचरे ने यहां चल रहे गोरखधंधे की पोल खोल दी। कचरे में कंडोम, सेक्स टॉनिक की खाली बोतल और शक्तिवर्धक कैप्सूल के रैपर का रोजाना मिलने से कॉलोनी के लोगों की नींद उड़ गई। रात को जब हॉस्टल में शराब पीकर हंगामा हुआ, तो लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत थाने में कर दी।

अंदर जाकर पुलिस ने देखा तो आंखे खुली रही गईं

अंदर जाकर पुलिस ने देखा तो आंखे खुली रही गईं

पुलिस की टीम लोगों द्वारा बताए घर पहुंची। वहां सभी दरवाजे बंद थे। चूंकि महिला हॉस्टल का नाम दिया गया था, लिहाजा पुलिस ने सतर्कता बरती। पुलिस के जवान चोरी छिपे हॉस्टल में दाखिल हुए। उन्होंने भीतर झांक कर देखा तो उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी। भीतर जाम छलक रहे थे। सिगरेट का धुआं उड़ रहा था. मदहोश लड़के-लड़कियां नाच रहे थे। मौके से छह लड़कियां और चार लड़के पकड़े गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+