जीबी रोड छोड़कर स्पा सेंटरों में पहुंचीं कॉल गर्ल्स, बंद कमरे में होती है 'सेक्स डील'
नई दिल्ली। वेश्यावृत्ति को दुनिया का सबसे पुराना पेशा कहते हैं। ऎसा पेशा जो कभी खत्म नहीं हो सकता। वक्त के साथ इस धंधे को भी पहिए लग गये हैं। बाजार की जरूरत ने इसे हर जगह पहुंचा दिया है। बड़े-बड़े होटलों, आलीशान रिजॉर्ट्स और पुराने कोठों पर इसकी पहुंच तो पहले ही थी लेकिन अब इस धंधे को नया ठिकाना मिल गया है। जी हां मुल्क की राजधानी की सबसे बदनाम गली जीबी रोड पर होने वाला जिस्मफरोशी का धंधा अब कोठों की 'बदनाम सीढ़ियां' छोड़ कर मसाज पार्लरों में शिफ्ट हो चुका है। सीधे शब्दों में कहें तो मसाज पार्लर की शक्ल में जीबी रोड अब शहर के कई कॉलोनियों में खुल गया है।

ग्राहक नहीं चाहते 'बदनामी की सीढ़ियां चढ़ना'
जीबी रोड पर सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाले एक एनजीओ के अनुसार, यहां के कोठे देह व्यापार से ज्यादा महिलाओं की तस्करी, शोषण, आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम हो चुके हैं। कुछ माह पहले जीबी रोड के कोठा मालिकों और संचालकों पर दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद कई धंधेबाज कोठों की सीढ़ियां चढ़ना छोड़ चुके हैं। ऐसे में मसाज पार्लरों ने इस धंधे को अपना लिया है। ईस्ट से लेकर साउथ दिल्ली तक कई ऐसा मसाज पार्लर है जिसमें जिस्म का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।

कोठों पर ग्राहकों नहीं मिलती सुविधा, रहता है डर
सर्विस एक 6x4 के सीलन भरे, दमघोंटू कमरे के तख्त पर मिलती है। जहां दीवारों पर गुटखे के दाग नजर आते हैं। कस्टमर को हर समय दलाल, कोठा नायिका या पुलिस की दस्तक का डर रहता है। यही धंधा मसाज और स्पा सेंटर के नाम पर कॉरपोरेट स्टाइल में महंगा, लेकिन 'सुलभ और सुरक्षित' रूप ले चुका है। ऐसे तमाम मसाज सेंटर हैं, जो नामी मॉल व कमर्शल कॉम्प्लेक्स में सेक्स सर्विस दे रहे हैं।

मसाज के नाम पर होती है बुकिंग, अंदर होती है 'सेक्स डील'
मसाज पार्लर बिल्कुल कॉरपोरेट तर्ज पर चल रहा है। यहां मसाज के नाम पर 1000 से 1200 रुपए लिए जाते हैं। ग्राहक मसाज के लिए लड़की पसंद करता है और एसी कमरों में चला जाता है। उसके बाद वहां होती है सेक्स की डील। जी हां लड़की अंदर मसाज फीस के अलावा जिस्म बेचने का सौदा करती है। 2000 से 3000 रुपए अलग से देने पर ग्राहक सेक्स भी कर लेते हैं।

ऑफिस जाने के लिए निकलती हैं लड़किया और फिर...
जीबी रोड के कुछ कोठों पर ग्राहकों से लूट, चाकूबाजी और झपटमारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में हर किसी के बस की बात नहीं कि वो कोठों पर जा सके। कोठों पर पहली बार जाने वाले डरते-कांपते नजर आते हैं, ऐसे माहौल में वह युवतियां जीबी रोड पर देह व्यापार नहीं कर सकतीं, जो सुबह घर से जॉब पर जाने का कहकर निकलती हैं, उन लड़कियों के लिए मसाज और स्पा सेंटर मुफीद साबित हो रहे हैं, जहां उन्हें कुछ बेहतर माहौल, कस्टमर और पेमंट मिल जाती है। यही वजह है कि जीबी रोड की ज्यादातर जवान सेक्स वर्कर, जो कोठों पर अपनी मर्जी से जाती थीं, मसाज सेंटर में शिफ्ट हो चुकी हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications