मोदी का नया फरमान: कामचोर बाबुओं की होगी छुट्टी, अच्छे काम वालों को मिलेगा प्रमोशन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। काम में कोताही बरतने या फिर कामचारी करने वाले सरकारी बाबुओं को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक जिन बाबुओं की परफार्मेंस खराब होगी उन्हें फौरन रिटायरमेंट दे दिया जायेगा। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नए नियम के मुताबिक अब नौकरशाहों को प्रमोशन उनके परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी। साथ ही काम नहीं करने वाले अफसरों पर भी गाज गिरेगी।

डीओपीटी विभाग ने इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक तीस साल की ड्यूटी या 50 साल की उम्र पार करने के बाद अधिकारी के प्रमोशन के लिए परफार्मेंस रिव्यू किया जाएगा। फेल होने पर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।
3 माह का नोटिस देकर कंपलसरी रिटायरमेंट देगी सरकार
विभाग के नए नियम के मुताबिक काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का परफॉर्मेंस सही नहीं है तो उसे तीन महीने का नोटिस देकर कंपलसरी रिटायरमेंट दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी छुट्टी
नये नियम के मुताबिक सरकारी नौकरशाहों की छुट्टी या फिर उनका प्रमोशन उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications