The Kapil Sharma: कपिल से गोविंदा ने पूछा-लड़की को देखते ही दिमाग क्यों बंद हो जाता है तुम्हारा?

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) की शोहरत शबाब पर है, हर हफ्ते मशहूर हस्तियों का यहां आने का दौर जारी है, इसी क्रम में इस हफ्ते हर दिल अजीज गोविंदा (Govinda) आने वाले हैं, मतलब एक कॉमेडी का सरताज और एक कॉमेडी का किंग, सोचिए जब दोनों मिलेंगे तो शो में कितना हंसी-धमाल मचने वाला है, जी हां, इस बार कपिल का दिवाली स्पेशल एपीसोड काफी खास होने वाला है, सोनी टीवी ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर आप शो की मस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि गोविंदा जैसे ही शो में एंट्री करते है, वैसे ही वो 'किसी डिस्को में जाएं' (Kisi Disco Mein Jaaye) गाने पर डांस करने लगते हैं, जिसे देखकर कपिल भी अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और थिरकने लगते हैं।

The Kapil Sharma: कपिल से गोविंदा ने पूछा-लड़की को देखते ही दिमाग क्यों बंद हो जाता है तुम्हारा?

इसके बाद कपिल शर्मा, गोविंदा की काफी तारीफ करते हैं, जिसे सुनकर गोविंदा कहते हैं, मैं पहले भी कई बार इस शो में आ चुका हूं लेकिन इस बार मुझे सही में लग रहा है कि तुमने मेरी दिल से तारीफ की है, शायद इसके पीछे कारण ये है कि मैं इस बार अकेले आया हूं, हमेशा किसी के मोहतरमा के साथ आया हूं, मुझे लगता है कि लड़कियों को देखकर आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है, जिसे सुनकर कपिल शर्मा भी ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं, प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया है और अब लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आप भी देखिए शो का प्रोमो..

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रह चुके गोविंदा को लोग प्‍यार से 'चीची' कहते हैं। गोविंदा का जन्‍म एक पंजाबी परिवार में मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अरुण कुमार आहूजा और मां का नाम निर्मला देवी था, उनकी मां जानी-मानी अभिनेत्री थीं। गोविंदा के करियर की शुरुआत फिल्‍म 'इल्‍जाम' से हुई थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया और उनके काम की सभी ने सराहना की।

लड़की को देखते ही दिमाग क्यों बंद हो जाता है तुम्हारा

साल 1990 से 1999 के बीच का समय उनके लिए काफी अच्‍छा रहा उनकी फिल्‍मों को और उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने तो सराहा ही, इसके साथ ही साथ उन्‍हें बॉक्‍स आफिस पर भी सफलता मिली। डेविड धवन के साथ उन्होंने 17 हिट फिल्में दी हैं, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और वो मुंबई नॉर्थ से लोकसभा का चुनाव जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+