बीजेपी में शामिल हुए सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब

नई दिल्ली। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि जावेद बहुत जल्द किसी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। जिसके बाद आज इस चर्चा पर विराम लग गया है और जावेद पूरी तरह से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी सदस्यता ग्रहण करते समय बीजेपी के बालासुब्रमण्यन, संजय मयूख और तरुण चुग उपस्थित थे।

Prominent Hair Stylist Jawed Habib joins Bharatiya Janata Party today in delhi

जावेद के बारे में आपको बता दें कि ये लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। जावेद सनसिल्क के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और उनके देशभर में लगभग 200 से अधिक सैलून चल रहे हैं। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद जावेद हबीब ने कहा कि आज तक मैं बालों का चौकिदार था, आज मैं देश का चौकीदार बन गया हूं।

बता दें कि बॉलीवुड जैसे सितारों के लिए यह लोकसभा चुनाव खास रहा है क्योंकि कई हस्तियों ने राजनीतिक पार्टी ज्वाइन किया है। दूसरी ओर बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिका सितारों को अपनी पार्टी से जोड़े। क्योंकि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच पुणे एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी। हालांकि ये मुलाकात बस औपचारिक थी या फिर राजनीतिक इसकी जानकारी अभी तक नहीं चल पाई। क्योंकि इस संबंध में न तो बीजेपी की और से कोई बयान आया और ना ही सनी देओल की ओर से कुछ कहा गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: कोर्ट ने शशि थरूर के खिलाफ मानहानि मामले में फैसला सुरक्षित रखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+