लोकसभा चुनाव 2019 : क्योंझर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: ओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बीजू जनता दल की शकुन्तला लागुरी है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अनन्त नायक को 1 लाख 57 हज़ार 317 वोटों से हराया था। बीजेपी उम्मीदवार को 2 लाख 77 हज़ार 154 वोट मिले थे, जबकि बीजेडी की शकुन्तला लागुरी को 4 लाख 34 हज़ार 371 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार माधब सरदार ने 1 लाख 90 हज़ार 531 वोट हासिल किए थे, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार बासुदेव नायक ने भी 1 लाख 1 हज़ार 999 वोट झटक कर सबको चौंका दिया था।

क्योंझर लोकसभा सीट का इतिहास
क्योंझर की सीट पर 2009 से पहले बीजेपी का कब्जा था। बीजेपी ने लगातार तीन बार यहां विजयी पताका फहराया। 1998, 1999 और 2004 में बीजेपी की इस सीट पर जीत हुई। 2009 में बीजेपी की हार की मूल वजह बीजू जनता दल के साथ गठबंधन का टूटना रहा। मगर, उसके बाद 2014 में भी बीजेडी ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली। क्योंझर लोकसभा क्षेत्र की आबादी 20 लाख 73 हज़ार 170 है। यहां ग्रामीण आबादी 86.69 फीसदी है जबकि शहरी आबादी 13.31 प्रतिशत है। यहां सबसे ज्यादा आबादी आदिवासियों की है। 48.77 फीसदी आदिवासी इस लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या 10.83 फीसदी है। क्योंझर की सीट पर अब तक 6 बार कांग्रेस जीत चुकी है, लेकिन वह पुरानी बात है। कांग्रेस ने आखिरी बार 1996 में क्योंझर की सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद से इस सीट पर जीतने का सपना कांग्रेस का अधूरा रहा है।
शकुन्तला लागुरी का लोकसभा में प्रदर्शन
बीजेडी की सांसद शकुन्तला लागुरी ने 10 बार संसद की बहस में हिस्सा लिया है। इस मामले में राज्य का औसत 62 और राष्ट्रीय औसत 63.8 है। कोई निजी बिल शकुन्तला लागुरी ने पेश नहीं किया है। संसद में सवाल पूछने के मामले में उनका रिकॉर्ड ठीकठाक है। उन्होंने 254 सवाल पूछे हैं। राज्य का औसत 204 है जबकि राष्ट्रीय औसत 273। संसद में उपस्थिति के मामले में बीजेडी सांसद का प्रदर्शन संतोषजनक कहा जा सकता है। 81 फीसदी उपस्थिति शकुन्तला लागुरी के नाम दर्ज है। यह आंकड़ा 18 दिसम्बर 2018 तक का है।
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान क्योंझर में मतदाताओँ की कुल संख्या 13 लाख 46 हज़ार 683 थी। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 55 हजार 314 थी। 80 फीसदी मतदान हुआ था। यानी 10 लाख 83 हज़ार 869 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इनमें वोट देने वाली महिला मतदाताओँ की संख्या 5 लाख 33 हज़ार से ज्यादा रही। क्योंझर लोकसभा सीट पर 2019 में भी मुख्य मुकाबला बीजेडी और बीजेपी के बीच ही रहने वाला है। कांग्रेस जरूर तीसरा कोण बनाने की कोशिश करेगी। इस तरह मुकाबला दिलचस्प रहेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : संबलपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications