Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019 : केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: ओडिशा की केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बैजयंत जय पांडा हैं। उन्होंने बीजेडी के टिकट पर साल 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। बैजयंत जय पांडा को 6 लाख 1 हज़ार 574 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के धरणीधर नायक को 3 लाख 92 हज़ार 466 वोट मिले थे। इस तरह करीब 2 लाख 9 हज़ार से ज्यादा मतों से बीजेडी को जीत मिली थी। बीजेपी को इस सीट पर 1 लाख 18 हज़ार 717 वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रापाड़ा लोकसभा क्षेत्र में 15 करोड़ 55 लाख 444 मतदाता थे। इनमें से 8 करोड़ 28 लाख से ज्यादा मतदाता पुरुष थे। विगत चुनाव में यहां 73 फीसदी मतदान हुआ था। 11 लाख 40 हज़ार 999 मतदाताओं ने वोट डाले थे। वोट डालने वाले पुरुषों की संख्या 5 लाख 80 हज़ार 768 थी। वहीं महिला वोटरों की तादाद 5 लाख 60 हज़ार 231 रही थी।

profile of Kendrapara lok sabha constituency

केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट का इतिहास

साल 1952 के बाद कभी भी कांग्रेस की जीत नहीं हुई। मगर, यह भी सच है कि मुकाबले में हमेशा ही कांग्रेस रहती आयी है। 1998 के बाद से लगातार बीजू जनता दल केंद्रापाड़ा से जीतता आया है। 2009 और 2014 में बैजयंत पांडा ने बीजू जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था, मगर नेतृत्व से अनबन के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से जून 2018 को इस्तीफ़ा दे दिया। केंद्रापाड़ा से 1957, 1962 और 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की जीत हुई। 1971 में उत्कल कांग्रेस ने अपना परचम लहराया तो 1977 में जनता पार्टी ने चुनाव जीता। 1980 में जनता पार्टी (एस) और 1985 उप चुनाव में जनता पार्टी जीती। इसके बाद जनता दल लगातार तीन चुनावों तक यहां जीती। 1998 में बीजेडी के पास यह सीट गई और आज तक कोई भी दल उसे हरा नहीं सका है। केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा की सीटें हैं। इनमें से बीजेडी के पास चार सीटें हैं जबकि कांग्रेस का तीन विधानसभा सीटों पर कब्जा है। महानगा, पटकुरा, केंद्रापाड़ा (सु) और महाकालापाड़ा की सीटों पर बीजेडी का कब्जा है। कांग्रेस के पास सालीपुर, अउल और राजानगर की सीटें हैं।

बैजयंत जय पांडा का लोकसभा में प्रदर्शन

केंद्रापाड़ा में एक सांसद के तौर पर बैजयंत जय पांडा ने 18 बार सदन में हुई बहस में हिस्सा लिया। 21 बार निजी बिल उन्होंने पेश किये। इस मामले में राज्य का औसत 2.8 है और नेशनल औसत 1.8...इससे बहुत शानदार औसत सांसद ने रखा। सवाल पूछने के मामले में भी वे तत्पर दिखे। 457 सवाल सांसद बैजयंत पांडा ने सदन में पूछे, जो राष्ट्रीय औसत 252 और राज्य के औसत 193 से बहुत ज्यादा है। संसद में उनकी उपस्थिति भी 82 फीसदी रही। केंद्रापाड़ा के सांसद निधि में दिसम्बर 2018 तक की स्थिति के अनुसार 5 करोड़ 38 लाख बचे रह गये। यहां 12.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे, जबकि जिलाधिकारी ने 17 करोड़ 23 हज़ार की रकम की मंजूरी दे रखी थी।

केंद्रापाड़ा की आबादी 20 लाख 39 हज़ार 740 है। यहां ग्रामीण मतदाता 95.46 फीसदी और शहरी मतदाता 4.54 फीसदी है। अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या यहां 21.77 फीसदी है। 2019 के आम चुनाव में यह बात महत्वपूर्ण रहेगी कि बैजयंत जय पांडा किस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ते हैं। बीजेडी के अधिकृत उम्मीदवार के लिए वे मुसीबत का सबब बन सकते हैं। वैसे, कांग्रेस और बीजेपी के मुकाबले बीजेडी का पलड़ा यहां भारी है।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+