लोकसभा चुनाव 2019 : फरीदकोट लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के साधु सिंह मौजूदा सांसद हैं। वो पहली बार जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं। 77 साल के साधु सिंह ने 18 मई 2014 को अपने संसद पद की शपथ ली थी। यह पहली बार था जब वह सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हों। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में साधु सिंह को 450751 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रही थी शिरोमणि अकाली दल कि परमजीत कौर गुलशन। जिन्हें 278235 वोट मिले थे और इस तरीके से आम आदमी पार्टी इस सीट पर 172516वोटों से जीत गई थी।

profile of Faridkot lok sabha constituency

फरीदकोट लोकसभा सीट का इतिहास

इस लोकसभा सीट के अंदर 9 विधानसभा की सीटें आती हैं। अगर इस सीट के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां पर शिरोमणि अकाली दल के नेता ज्यादा बार चुनाव जीते हैं। साल 1977 में बलवंत सिंह रामूवालिया सिरोमणी अकाली दल की सीट से जीत कर लोकसभा पहुंचे। साल 1980 में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली और गुरविंदर कौर बरार यहां से चुनाव जीते। 1984 में अकाली दल के भाई रविंदर सिंह को जीत मिली। 1989 में शिरोमणि अकाली दल के जावेद सिंह खुद जीते। 1991 में कांग्रेस के जगमीत सिंह बरार को जीत मिली। 1996 और 1998 में सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल की सीट से चुनाव जीते। साल 1999 में जगमीत सिंह बरार कांग्रेस की सीट से चुनाव जीते। 2004 में यहां से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल को जीत मिली। 2009 में परमजीत कौर गुलशन सिरोही में अकाली दल की सीट से चुनाव जीत कर लोकसभा में पहुंची।

साधु सिंह का लोकसभा में प्रदर्शन

सांसद साधु सिंह दिसंबर 2018 तक संसद में 7 डिबेट में भाग ले चुके हैं। कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल उन्होंने संसद के पटल पर नहीं रखा है। जनता के लिए 57 सवाल पूछ चुके हैं वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 फीसदी रही है। अभी देखना होगा कि साल 2019 में जनता किसे यहां से चुनकर लोकसभा में भेजती है। इस सीट पर जहां पहले शिरोमणि अकाली दल का पलड़ा भारी माना जाता था वहां अब आम आदमी पार्टी भी सेंध लगा चुकी है। हालांकि, विधानसभा के चुनाव में यहां पर कांग्रेस पार्टी का पलड़ा भारी रहा था तो देखना होगा आने वाले वक्त में जनता किसे यहां से वोट देती है और कौन होता है वह नेता जो यहां से चुनाव जीता है।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019 : संगरूर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+