लोकसभा चुनाव 2019 : संगरूर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान हैं। संगरुर सीट से भगवत मान को 533237 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह जिन्हें 321516 वोट मिले और इस तरीके से आम आदमी पार्टी इस सीट से 211721 वोटों से जीत गई।

संगरूर लोकसभा सीट का इतिहास
पिछले कई सालों से यह सीट अकाली दल का गढ़ माना जाता है लेकिन 2014 में यहां से आम आदमी पार्टी को जीत मिली। आजादी के बाद से 1952 में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के सरदार रणजीत सिंह जीते। 1962 में सरदार रणजीत सिंह को सीपीआई की सीट से जीत मिली। 1967 में अकाली दल संत फतेह सिंह की सीट से निर्लेप कौर को जीत मिली। 1971 में यहां सीपीआई की फिर से वापसी हुई और तेजा सिंह स्वतंत्रता को जीत मिली। 1977 में अकाली दल के सुरजीत सिंह बरनाला को जीत मिली। वहीं, 1980 में कांग्रेस पार्टी के गुरु चरण सिंह निहाल सिंह वाला जीते।
1984 में फिर अकाली दल की सीट से बलवंत सिंह रामूवालिया को जीत मिली। 1989 में राजदेव सिंह तो वही 1991 में गुरचरण सिंह डाधाहूर कांग्रेस पार्टी की सीट से जीते। 1996 में शिरोमणि अकाली दल की सीट से सुरजीत सिंह भराला जीते और 1999 में सिमरंजीत सिंह मान जीते। 2004 में सुखदेव सिंह धिंडसा को जीत मिली। 2009 में विजय इन्द्र सिंगला कांग्रेस की सीट से जीत कर लोकसभा पहुंचे।
अगर भगवंत के लोकसभा में काम पर नजर डाली जाए तो वो अभी तक 100 लोकसभा डिबेट्स में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है। उन्होंने अपनी जनता के लिए 54 सवाल पूछे हैं वही वह 56 फ़ीसदी लोकसभा में मौजूद रहे। साल 2019 में देखना दिलचस्प होगा कि आप पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट को दोबारा जीत पाएगी या फिर यहां बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल या कांग्रेस में से कोई बाजी मारेगा।
ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019 : फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications