Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019: भुवनेश्वर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: भुवनेश्वर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बीजेडी के प्रसन्न कुमार पाटसनी हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रसन्न कुमार पाटसनी ने 49.25 फीसदी वोट हासिल किए। उन्हें 4 लाख 39 हज़ार 252 वोट मिले। बीजेपी दूसरे स्थान पर रही जिसके प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन को 2 लाख 49 हज़ार 775 वोट हासिल हुए। इस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रसन्न कुमार पाटसनी ने 1 लाख 89 हजार 477 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के बिजय मोहन्ती तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 1 लाख 45 हज़ार 783 वोट मिले।

profile of Bhubaneshwar lok sabha constituency

भुवनेश्वर लोकसभा सीट का इतिहास

राजधानी भुवनेश्वर लोकसभा की सीट प्रतिष्ठा की सीट रही है। 1957 से लेकर 1971 तक कांग्रेस ने लगातार भुवनेश्वर की लोकसभा सीट पर चुनावी जीत दर्ज की। 1977 में यहां सीपीएम के शिवजी पटनायक ने यह सिलसिला तोड़ा था और पहली बार यहां लाल झंडा लहराया था। मगर, 1980 और 1984 में एक बार फिर कांग्रेस अपने पुराने लय में आ गयी। 1989 और 1991 में सीपीएम के शिवजी पटनायक दूसरी और तीसरी बार सांसद बने। 1996 में फिर यह सीट कांग्रेस ने अपने खाते में डाल दी। कांग्रेस का वर्चस्व बीजेडी ने तोड़ा। 26 दिसम्बर 1997 को नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल का गठन किया। तब से ओडिशा की सियासत की धारा ही बदल गयी।

प्रसन्न कुमार पटसानी का लोकसभा में प्रदर्शन

प्रसन्न कुमार पटसानी इस वक्त पांचवीं बार भुवनेश्वर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लोकसभा में उनकी उपस्थिति 75.7 प्रतिशत रही है। उन्होंने लोकसभा की कुल 321 बैठकों में से 243 में वे मौजूद रहे। सदन में उन्होंने 6 सवाल पूछे। इसके अलावा लोकसभा की डिबेट में 43 बार हिस्सा लिया। भुवनेश्वर के लिए सांसद निधि में भारत सरकार ने 22.5 करोड़ रुपये जारी किए। सांसद ने 21 करोड़ 82 लाख के काम को मंजूरी दी। इनमें से 19 करोड़ 17 लाख रुपये के काम को जिलाधिकारी ने मंजूर किए। 17 करोड़ 93 लाख रुपये खर्च किए गये। सांसद निधि में 5 करोड़ 39 लाख की रकम शेष थी। यह स्थिति दिसम्बर 2015 के अनुसार है।

भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र की आबादी 18 लाख 86 हजार 793 है। आधी आबादी शहर में रहती है, जबकि 49 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या ग्रामीण है। अनुसूचित जाति की आबादी 13.04 फीसदी है जबकि यहां आदिवासियों की जनसंख्या 5.08 प्रतिशत है। भुवनेश्वर सीट पर कुल 15 लाख 27 हजार 768 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 8 लाख 35 हजार 850 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 91 हजार 918 है। 2008 के परिसीमन के बाद भुवनेश्वर लोकसभा सीट के तहत 7 विधानसभा की सात सीटें हैं - जयदेव, भुवनेश्वर मध्य, भुवनेश्वर उत्तर, एकमारा भुवनेश्वर, जटनी, बेगुनिया और खुर्दा। 2014 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर बीजेडी की जीत हुई।2019 में भुवनेश्वर की सीट पर बीजेडी को बीजेपी और कांग्रेस दोनों से चुनौती मिलेगी। मगर, असली मुकाबला बीजेडी और बीजेपी में होता दिख रहा है। कांग्रेस में भी चमत्कार दिखाने की क्षमता है। मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+