लोकसभा चुनाव 2019 : भिवंडी लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के कपिल पाटील हैं। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के विश्वनाथ पाटील को 109, 450 वोटों से हराया था। कपिल पाटील को 411, 070 वोट मिले थे तो वहीं विश्वनाथ पाटील को 301, 620 मतों पर संतोष करना पड़ा था। कोंकण डिवीजन में आने वाला भिंवडीं जिला राजधानी मुंबई से 20 किमी दूर स्थित है, भिवंडी अपने वस्त्र उद्योग के लिए जाना जाता है, यह कपड़ा उद्योग का एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यहां की जनसंख्या 24 लाख 48 हजार 98 है, जिसमें से 36 प्रतिशत लोग गांवों में और 63 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते हैं। यहां 6 प्रतिशत लोग SC और 15 प्रतिशत लोग ST हैं। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 6 सीटें आती हैं। यहां 56 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म में और 39 प्रतिशत लोग हिंदू धर्म में भरोसा करते हैं।

भिवंडी लोकसभा सीट का इतिहास
साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद भिंवडी लोकसभा सीट अस्तित्व में आई, साल 2009 में यहां पहली बार आम चुनाव हुए जिसमें कि कांग्रेस नेता सुरेश टावरे जीते थे, साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलकर विश्वनाथ पाटील को यहां से खड़ा किया था लेकिन इस बार यहां उसे शिकस्त झेलनी पड़ी और बीजेपी नेता कपिल पाटील यहां से एमपी चुने गए । साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर एक खास बात देखने को मिली थी, दरअसल उस साल यहां पर अधिकांश पार्टियों के उम्मीदवार दलबदलू थे, कांग्रेस ने विक्रमगढ़ के रहने वाले कुनबी सेना प्रमुख विश्वनाथ पाटील को भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, जबकि वो 2009 का लोकसभा चुनाव इसी लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ चुके थे जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
यही नहीं विश्वनाथ पाटील लंबे वक्त तक बीजेपी, एनसीपी और हितेंद्र ठाकुर की विकास अघाड़ी के साथ भी रह चुके हैं। तो वहीं भाजपा सांसद कपिल पाटिल भी पहले कांग्रेस में थे, उसके बाद उन्होंने एनसीपी ज्वाइन की थी, जिसके टिकट पर वो ठाणे जिला परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली और वो उसके टिकट पर भिवंडी से चुनाव लड़े और यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। उस साल नंबर तीन पर यहां रही मनसे के उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे बाल्या मामा भी चुनाव से दो साल पहले शिवसेना के सदस्य हुआ करते थे।
कपिल पाटील का लोकसभा में प्रदर्शन
दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में कपिल पाटील की उपस्थिति 92 प्रतिशत रही और इस दौरान इन्होंने 51 डिबेट में हिस्सा लिया और 440 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16,96,589 थी, जिसमें से मात्र 8,75,605 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,03,035 और महिलाओं की संख्या 3,72,570 थी। भिंवडी में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जो कि यहां के निर्णायक वोट हैं, साल 2009 का चुनाव कांग्रेस ने यहां उन्हीं के वोट पर जीता था लेकिन साल 2014 के चुनाव में उसकी गणित यहां फेल हो गई और मोदी लहर में कपिल पाटील को यहां बड़ी जीत मिली, लेकिन क्या इस बार भी ऐसा कुछ होगा, ये एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब जानने के लिए हमें चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : बीड लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications