लोकसभा चुनाव 2019 : बालासोर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बीजू जनता दल के रबिन्द्र कुमार जेना हैं। उन्हें इस चुनाव में 4 लाख 33 हज़ार से ज्यादा वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रही बीजेपी को 2 लाख 91 हज़ार से ज्यादा वोट मिले। जीत का अंतर 1 लाख 41 हज़ार 825 रहा। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बालासोर में 13 लाख 66 हज़ार से ज्यादा मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 9 हज़ार 342 थी। वोट देने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 31 हज़ार 96 रही जबकि 5 लाख 17 हज़ार 484 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। बालासोर लोकसभा सीट सामान्य सीट है। बालासोर की आबादी 20 लाख से ज्यादा है। यहां की ग्रामीण आबादी 89 फीसदी है। दलित आबादी 18.66 फीसदी है तो आदिवासियों की आबादी 17.89 फीसदी है।

बालासोर लोकसभा सीट का इतिहास
बालासोर लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से बहुत जागरूक रहा है। बालासोर ने राजनीतिक रूप से तीन दौर देखे हैं। एक दौर 1951 से 1977 का दौर था, जब मुकाबला कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच हुआ करता था। दूसरा दौर 1980 से लेकर 1996 तक का रहा, जब कांग्रेस का इस सीट पर दबदबा तो रहा मगर बीजू पटनायक की राजनीति से कांग्रेस चुनौती मिलती रही। तीसरा दौर 1991 से अब तक का समय है जब कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से और फिर बीजेडी के आने के बाद यहां त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गयी। 1989 में बालासोर की सीट जनता दल ने जीती थी। 1991 और 1996 में बालासोर की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। उसके बाद 1998, 1999 और 2004 में बीजेपी ने बालासोर की सीट को अपने कब्जे में रखा। 2014 में बीजू जनता दल ने बीजेपी से यह सीट झटक ली।
रबिन्द्र कुमार जेना का लोकसभा में प्रदर्शन
बीजेडी सांसद रबिन्द्र कुमार जेना 329 बार संसद की डिबेट में हिस्सा लिया। उन्होंने 16 प्राइवेट बिल पेश किए। सवाल पूछने में भी वे आम सांसदों से बहुत आगे रहे। कुल 482 सवाल रबिन्द्र जेना ने संसद में पूछे। संसद में सवाल पूछने का राष्ट्रीय औसत 273 है। रबिन्द्र जेना की संसद में उपस्थिति भी शानदार रही। 96 फीसदी उपस्थिति उनके नाम दर्ज है। सांसद रबिन्द्र जेना ने सांसद निधि से 17 करोड़ 67 लाख की राशि खर्च कर चुके हैं। दिसम्बर 2015 तक की स्थिति के अनुसार उनकी निधि में 4 करोड़ 36 लाख की राशि शेष थी। 25 करोड़ की रकम में से 22.5 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी थी।
2014 में बालासोर लोकसभा सीट पर 77 फीसदी मतदान हुआ। यानी 10 लाख 49 हज़ार 450 वोटरों ने वोट डाले। 2014 में बीजेडी को 41.33 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को 27.81 फीसदी और कांग्रेस को 26.44 फीसदी वोट हासिल हुए। जाहिर है त्रिकोणीय संघर्ष में बीजू जनता दल भारी रहा। सीपीआई की प्रतीकात्मक मौजूदगी भी मानी जा सकती है जिसे तकरीबन 1 प्रतिशत वोट मिले थे। बीजेडी ने बीजेपी को 1 लाख 41 हज़ार वोटों से पराजित किया था।बालासोर में बीजेडी की स्थिति काफी मजबूत है। 2019 में भी त्रिकोणीय मुकाबला तय है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही बीजेडी के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना होगा। स्थानीय सांसद और प्रदेश की सरकार को लेकर एंटी इनकंबेंसी से ही इन दलों को उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019: जाजपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications