लोकसभा चुनाव 2019 : अहमदनगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के दिलीप कुमार गांधी मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर एनसीपी नेता राजीव राजाले को 209, 122 वोटों से हराया था, दिलीप कुमार गांधी को यहां पर 605, 185 वोट मिले थे , तो वहीं राजीव राजाले को 396, 063 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर नंबर दो पर एनसीपी, नंबर 3 पर IND थी। उस साल यहां कुल मतदाताओं की संख्या 16,99,408 थी, जिसमें से मात्र 10,62,318 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,95,960 और महिलाओं की संख्या 4,66,358 थी।

अहमदनगर लोकसभा सीट का इतिहास
इस संसदीय क्षेत्र में पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था, जिसे कि कांग्रेस ने जीता था और तब से लेकर 1996 तक यहां पर सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का ही राज रहा, उसकी विजय यात्रा को साल 1998 के चुनाव में शिवसेना ने रोका था और बाला साहेब पाटिल यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। साल 1999 के चुनाव में यहां भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की और दिलीप कुमार गांधी यहां से सांसद चुने गए। साल 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां जबरदस्त वापसी की लेकिन साल 2009 में एक बार फिर से भाजपा ने उसे यहां पर हरा दिया और तब से लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और दिलीप कुमार गांधी यहां की सांसद की कुर्सी पर विराजमान हैं।
अहमदनगर, परिचय-प्रमुख बातें-
अहमदनगर जिला, पुणे के लगभग 120 किमी पूर्वोत्तर और औरंगाबाद से 114 किमी दूरी पर स्थित है। अहमदनगर शहर का नाम प्रथम शासक अहमद निजाम शाह पर पड़ा है, भारतीय मुस्लिम महिला योद्धा चांदबीबी की वजह से यह धरती पूरे भारत में मशहूर हैं, चांदबीबी ने अहमदनगर को बचाने के लिए सम्राट अकबर की मुगल सेना से लंबा संघर्ष किया था, उनकी वीर कहानी आज भी लोगों के अंदर जोश भर देती है, ऐसी ही बहुत सारी गौरवशाली कथाओं को अपने अंदर समेटे अहमदनगर की आबादी 24,02,003 थी, जिसमें से 73 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में और 23 प्रतशित लोग शहरी इलाकों में रहते हैं।
दिलीप कुमार गांधी का लोकसभा में प्रदर्शन
अहमदनगर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद चुने गए दिलीप कुमार गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा जिला संगठन के प्रमुख सचिव के तौर पर की थी, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप गांधी की पिछले पांच सालों के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 68 प्रतिशत रही है और इस दौरान इन्होंने 36 डिबेट में हिस्सा लिया है और 314 प्रश्न पूछे हैं।
अहमदनगर लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी लेकिन आज यहां कांग्रेस जीत के लिए तरस गई है और पिछले दस सालों से यहां भगवा पताका फहरा रही है, अहमदनगर में पुणे और मुंबई की तुलना में विकास कम ही नजर आता है, ऐसे में क्या विकास के नाम पर वोट मांगने वाली भारतीय जनता पार्टी यहां जीत की हैट्रिक लगा पाएगी या फिर इस बार कांग्रेस का सूखा यहां समाप्त होगा, यही सवाल हर किसी के जेहन में घूम रहा है, जिसका जवाब जानने के लिए हमें चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा, फिलहाल यही कहा जा सकता है कि इस बार यहां मुकाबला जबरदस्त होगा, जिसमें जीत उसी को नसीब होगी, जिसे अहमदनगर की जनता चुनेगी।
ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019: बारामती लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications