ड्रग्स केस: एनसीबी के दफ्तर पहुंचे प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला, पत्नी हो चुकी हैं गिरफ्तार

ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंचे प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला, पत्नी पहले ही हो चुकीं गिरफ्तार

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला सोमवार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर पहुंचे हैं। रविवार को एनसीबी ने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी और चार कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिरोज नाडियाडवाला को समन भेजा था। समन के बाद आज दोपहर फिरोज एनसीबी के दफ्तर पहुंचे हैं। वहीं फिरोज की पत्नी और चार अन्य को आज एनसीबी मेडिकल जांच के लिए लेकर गई है।

Recommended Video

    Bollywood Drugs Case : Mumbai में NCB की कार्रवाई,Bollywood Producer के घर छापा | वनइंडिया हिंदी
    एनसीबी ने घर पर की थी छापेमारी

    एनसीबी ने घर पर की थी छापेमारी

    ड्रग पैडलर कादिरश शेख से जांच में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने रविवार को फिरोज नाडियाडवाला के घर पर शनिवार को छापेमारी की थी। इसमें एनसीबी ने कुछ मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया था। कादिर शेख के ग्राहकों में फिरोज की पत्नी शबाना सईद का नाम सामने आया था। जिसके बाद ये छापेमारी हुई और शबाना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फिरोज को समन भेजा गया। आज उनसे पूछताछ हो रही है।

    हो चुकी हैं 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां

    हो चुकी हैं 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले हफ्ते एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स और धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कर्मचारी क्ष‍ित‍िज प्रसाद को इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती अभी भी इस मामले में जेल में हैं।

    कई बड़े नाम जांच के दायरे में

    कई बड़े नाम जांच के दायरे में

    एनसीबी ने इस मामले में पिछले महीने इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को मंगलवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सुशांत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद उनके ड्रग्स का आदी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई और ईडी ने भी जांच की है।

    ये भी पढ़े- फिल्म निर्माताओं की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ को समन, मांगा जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+