रक्षाबंधन पर प्रियंका गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, राहुल को बताया-दुनिया का सबसे अच्छा भाई

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के साथ बचपन की दो प्यारी सी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है। इस फोटो के साथ प्रियंका गांधी ने एक खूबसूरत मैसेज लिखा है। हालांकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ रक्षाबंधन का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन त्योहार के मौके पर उनकी भाई के साथ यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि, प्रियंका गांधी समय-समय पर राहुल गांधी के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Priyanka Gandhi wishes brother Rahul gandhi on Rakshabandhan with adorable Twitter post
ट्विटर पर प्रियंका ने राहुल गांधी को दुनिया का सबसे अच्छा भाई करार देते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि चीजें अब भी बहुत बदली नहीं हैं। क्यों? दुनिया का सबसे अच्छा भाई!" प्रियंका ने राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई बताया। इन तस्वीरों में राहुल गांधी बहन प्रियंका को प्यार से पकड़े हुए और दुलार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के कुछ मिनट बाद ही सैकड़ों लोग इन्हें रीट्वीट कर चुके थे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच महज दो साल का ही अंतर है। कई मौकों पर दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के साथ एक वीडियो फेसबुक पर साझा किया था। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

इधर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ अपनी और जया बच्चन की पुरानी तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रक्षाबंधन ! बहन का स्नेह ; भाई की सुरक्षा ; ये बंधन पवित्र , निरंतर , निश्चल'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+