योगी सरकार पर प्रियंका ने साधा निशाना, कहा- छात्रों की आवाज से BJP इतना डरती क्यों है?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। लेकिन इसके बाद उन्होंने आगे लिखा 'भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आयी है। मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है?'

Priyanka Gandhi Vadra target UP Yogi adityanath govt, ask Why BJP scared students voice

बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर समाजवादी पार्टी समर्थित छात्र संगठन का कब्जा था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्हेंने कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि उप्र की भाजपा सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू है, लेकिन अस्पतालों से बत्ती गुल है। मरीज़ों का इलाज कहीं मोबाइल जलाकर और कहीं टॉर्च जलाकर हो रहा है। इस लचर व्यवस्था से क्या निजात मिलेगी?

इसके अलावा उन्होंने मुरादाबाद की उस घटना पर भी ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था जिसमें कहा गया था कि सीएम के सामने अस्पताल का पोल न खुले इसलिए अधिकारियों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया था। इस पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि पत्रकार बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रचंड बहुमत पाने वाली उप्र भाजपा सरकार जनता के सवालों से ही मुँह बिचका रही है। नेताजी ये पब्लिक है ये सब जानती है। सवाल पूछेगी भी और जवाब लेगी भी।

जबकि उससे पहले यूपी में बढ़ रहे अपराध को लेकर प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा था कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर यूपी भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?

यह भी पढ़ें- जानें विपक्ष को क्‍यों हैं गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पेश NIA बिल से एतराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+