इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कविता शेयर कर दादी को किया याद
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गांधी की याद में एक कविता शेयर किया है। बता दें कि आज यानी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती है, इस मौके पर कांग्रेस सहित राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने पूर्व पीएम को याद किया। अपनी दादी की याद में प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक फोटो और कविता शेयर किया है। प्रियंका ने जिस अंग्रेजी कविता को शेयर किया है उसे विलियम हेन्ली ने लिखा है।

गौरतलब है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दादी इंदिरा गांधी के बहुत करीब थीं और अक्सर प्रियंका की तुलना पूर्व पीएम इंदिरा के साथ होती रहती है। प्रियंका गांधी का हेयर स्टाइल और साड़ी पहनने का तरीका काफी हद तक इंदिरा गांधी की तरह ही है। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी वाड्रा को इंदिरा गांधी के ही रूप में देखा गया था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में इंदिरा गांधी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर को शेयर किया है जो काफी क्यूट लग रही है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा में एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठा, कांग्रेस बोली- 'आम नहीं हैं राहुल और सोनिया'
राहुल गांधी ने ऐसे किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर विदेश से ट्वीट करने वाले राहुल गांधी ने उनकी जयंती पर भी ट्वीट कर अपनी दादी को याद किया। उन्होंने लिखा कि, सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर शत् शत् नमन। बता दें कि, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर विदेश में रहने के वजह से राहुल गांधी को काफी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उनके विरोधी नेताओं ने भी कांग्रेस को कहा था कि वह बताएं राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications