'बिहार में छात्रों पर अत्याचार होर रहा है', BPSC विरोध प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी नीतीश सरकार को घेरा

Priyanka Gandhi On BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर छात्र 13 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकर 13 दिनों से कैंडिडेट्स का धरना जारी है। इधर, अभ्यर्थियों के समर्थन में लेफ्ट और RJD ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों को रोका है। छात्र और छात्र संगठन के कार्यकर्तओं का कहना है कि री एग्जाम छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी है।

रविवार 29 दिसंबर गांधी मैदान से सीएम आवास की ओर बढ़ छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रशांत किशोर समेत 21 नामजद पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं 600 से 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Priyanka Gandhi On BPSC Protest

प्रियंका गांधी बोलीं- 'भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों की आवाज को रोका जा रहा है'

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।''

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+