पंजाब विवाद: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले अमरिंदर सिंह, 'वह जो भी फैसला लेंगी, हम उसके लिए तैयार'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब इकाई में दरार का हल निकालने की पार्टी की कोशिशों के बीच मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
नई दिल्ली, 6 जुलाई। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह ने पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन सिंह ने कहा कि, 'मैं पार्टी के आंतरिक मामलों और पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने आया था। जहां तक पंजाब की बात है तो वह जो भी फैसला लें, हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
Recommended Video

वहीं, पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता। मैं यहां पार्टी को मजबूती देने के लिए आया हूं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब इकाई में दरार का हल निकालने की पार्टी की कोशिशों के बीच मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बता दें कि आज सोनिया गांधी की कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पंजाब कांग्रेस में कलह को लेकर बैठक होनी है। प्रियंका गांधी ने पिछले हफ्ते पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात की थी।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंद सिंह के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है, जिसको लेकर पार्टी दो धड़ों में बट गई है। कांग्रेस के कई नेता नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में उतर आए है, वहीं कई नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया है। पार्टी के बीच जारी कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: Punjab Civic Body Polls Result: पंजाब में 'पंजा', बीजेपी-अकाली का सूपड़ा साफ, जानें ताजा हाल
कलह का हल निकालने में जुटी कांग्रेस
बता दें कि पंजाब में अब से कुछ ही महीनों बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले पार्टी में जारी कलह ने कांग्रेस हाई कमान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पार्टी जल्द से जल्द इस विवाद का हल निपटारा चाहती है। अमरिंदर सिंह और पार्टी विधायकों के साथ बातचीत करने के लिए एक पैनल का भी गठन किया गया था। मुख्यमंत्री और सिद्धू दोनों ने पैनल के सामने अपने विचार रखे। कांग्रेस नेता और पंजाब में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के इनचार्ज हरीष रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद जल्द इस विवाद का हल निकलने की उम्मीद जताई है।
आज कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक है। बैठक में शामिल होेने के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी सोनिया गांधी के आवास पर पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी अब कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है। ऐसे में पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतना पार्टी के लिए बेहद जरूरी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications