चुनाव प्रचार के दौरान जब सपेरों के बीच सांपों से खेलने लगीं प्रियंका, देखें VIDEO
Recommended Video
रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2019 में चार चरणों का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। पांचवें चरण में कई अहम सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें सबसे बड़ी सीटें रायबरेली और अमेठी हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान की कमान संभाल रखी है। इस बीच उनका सांपों के साथ खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे हाथ में सांप लिए दिख रहीं हैं। गुरुवार को प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंची थीं। वहां वे सपेरों के एक परिवार से मिलीं। जिसके बाद उन्होंने सपेरों से सांप दिखाने के लिए कहा।

गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा हंसा का पुरवा गांव पहुंची थी
दरअसल प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से माँ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा हंसा का पुरवा गांव पहुंची थीं। जहां पर वे सपेरों के एक परिवार से मिलीं। इसके बाद उन्होंने सपेरों से उनकी आय और अन्य मुद्दों पर बात की। जब वे सपेरों से बात कर रहीं तो उसी दौरान उन्होंने पास रखी एक टोकरी में बंद सांप दिखाने के लिए कहा।

सुरक्षाकर्मियों ने प्रियंका की सुरक्षा के मद्देनजर सांपों के टोकरी में बंद करवाया
सपेरा जब उन्हें सांप दिखा रहा था तभी वे एक सांप को अपने हाथ में उठाकर देखने लगीं। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, 'वह(सांप) कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका एक अन्य टोकरी में बंद सांप को भी देखने लगी तो सुरक्षाकर्मियों ने सपेरों से अपने सांप को वहां से हटाने के लिए कहा। इस पर प्रियंका गांधी हंसने लगीं और सुरक्षाकर्मी से पूछा कि, तुम्हें डर लग रहा है? हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने प्रियंका की सुरक्षा के मद्देनजर सांपों के टोकरी में बंद करवा दिया।
पढ़ें अमेठी लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

भाजपा राजनीति में हमारी मुख्य विरोधी है
सपेरों ने प्रियंका गांधी को बताया कि, वे इन सांपों की मदद से रोजना 200 रुपए कमा लेते हैं। इसके बाद उन्होंने गांव को लोगों को भी संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा अलग-अलग है। हम हमेशा उनसे लड़ेंगे, वे राजनीति में हमारे मुख्य विरोधी हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि किसी भी तरह से बीजेपी को फायदा न हो। हम मजबूती से लड़ रहे हैं, हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications