बेटे रेहान की इस खास उपलब्धि पर फूली नहीं समा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा, शेयर की भावुक पोस्ट
दुनिया में हर मां अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्न होती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एक नेता होने के साथ-2 एक मां भी हैं और आज प्रियंका अपने बेटे की उपलब्धि को लेकर फूली नहीं समा रही हैं।
नई दिल्ली, 12 जुलाई। दुनिया में हर मां अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्न होती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एक नेता होने के साथ-2 एक मां भी हैं और आज प्रियंका अपने बेटे की उपलब्धि को लेकर फूली नहीं समा रही हैं। उनके बेटे ने आज एक खास उपलब्धि हासिल की है। उनके बेटे रेहान ने पहली बार 'डार्क परसेप्शन: एन एक्सपोज़िशन ऑफ़ लाइट, स्पेस एंड टाइम' नाम की एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी रविवार को बीकानेर हाउस में लगाई। यह 20 वर्षीय के लिए पहली सोलो प्रदर्शनी है।

फूली नहीं समा रही हैं प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'आपना रास्ता खोजने के लिए मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए और विशेष रूप से इतना प्यारा होने के लिए।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर आगे लिखा कि, 'उसकी पहली प्रदर्शनी 'डार्क परसेप्शन: एन एक्सपोज़िशन ऑफ़ लाइट, स्पेस एंड टाइम' वर्तमान में 17 जुलाई तक बीकानेर हाउस नई दिल्ली में चल रही है।

बेटे के साथ शेयर की फोटो
इस खुशी के मौके पर उन्होंने अपने बेटे के साथ दो फोटो भी शेयर की हैं, जिसे उन्होंने बीकानेर हाउस में प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान लिया। तीसरी फोटो में फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए डिजाइन किया गया बैनर दिखाया गया है।

पोस्ट हुई वायरल
प्रियंका गांधी द्वारा शेयर की गई पोस्ट को अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा फोटोज पर ढेरों कमेंट भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने रेहान वाड्रा को उनके डेब्यू के लिए बधाई भी दी है।
बता दें कि रेहान वाड्रा एक बेहद ही उम्दा फोटोग्राफर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक मैग्जीन को दिए गए साक्षात्कार में रेहान ने कहा था कि फोटोग्राफी का शौक उन्हें आठ साल की उम्र में उस वक्त लगा जब उनकी मां Ranthambhore: The Tiger's Realm नाम की किताब लिख रही थी और इसके लिए वह अक्सर जंगल जाया करती थीं। उन्होंने कहा कि वह भी अपनी मां के साथ जंगल जाया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications