रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव , प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, प्रियंका होम आइसोलेशन में

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका गांधी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका ने अपनी कोरोना जांच भी कराई है, जिसमें उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव है। टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रोटोटॉल को मानते हुए प्रियंका ने आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया है। प्रियंका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

म्निव

Recommended Video

    Robert Vadra हुए Corona Positive, Priyanka Gandhi ने खुद को किए आइसोलेट | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका का असम दौरा रद्द

    इस समय असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। प्रियंका गांधी ने भी हाल के दिनों में लगातार इन राज्यों के दौरे किए हैं। शुक्रवार को भी उनको चुनाव प्रचार के लिए जाना था। आइसोलेशन में जाने के बाद अब वो प्रचार के लिए नहीं जा पाएंगी, जिसको लेकर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है- हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

    बीते साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर पर क्वारंटीन रही थीं। तब उनका रसोईया कोरोना पॉजिटिव आया था। जिसके बाद वो 14 दिन तक होम क्वारंटीन रही थीं। इस बार उनके पति, कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    बता दें कि देश में कोरोना के मामले हाल के दिनों में काफी तेजी से बढ़े हैं। इस साल जनवरी और फरवरी में कोरोना के नए मामले काफी घट गए थे। देश में सक्रिय मामले भी डेढ़ लाख के करीब रह गए थे। मार्च में तेजी से नए मामले बढे हैं। बीते कई दिनों से करीब 50 हजार नए केस हर रोज आ रहे हैं। सक्रिय मामलों की संख्या भी देश में 6 लाख पर पहुंच गई है।

    ये भी पढ़ें- असम में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मिलने के मामले में EC ने जारी की रिपोर्ट, बताया क्या हुआ था

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+