'...वो कह रहे पीएम मोदी जैसा नेता कोई नहीं, तो 70 करोड़ युवा बेरोजगार कैसे', प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में केंद्र की मौजूदा सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुददे पर विफल साबित हुई है।

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के समेत कांग्रेस के सभी बड़े दिग्गज नेता व स्टार प्रचारक इन दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमचाल प्रदेश के चंबा पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने कहा, "लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि देश प्रगति कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि युवा बेरोजगार हैं और महंगाई बढ़ रही है।"

Priyanka Gandhi targets PM Modi in Himachal

चंबा में मंच से कंग्रेस नेता ने कहा, "पीएम मंच से बकवास कर रहे हैं। कभी कहा जाता है कि कांग्रेस आपकी भैंस चुरा लेगी, आपका मंगलसूत्र चुरा लेगी। उनकी सच्चाई बिल्कुल साफ है। टीवी पर आपको बताया जा रहा है कि मोदीजी जैसा कोई नेता नहीं और देश प्रगति कर रहा है। सच तो यह है कि आज देश में युवा बेरोजगार हैं और 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं।"

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, "देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांतिप्रिय जनता ने लोकतंत्र के जरिये एक सरकार चुनी जिसे भाजपा ने धनबल और सत्ता के जोर से गिराने की साजिश रची। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश की जनता में बहुत आक्रोश है। देवभूमि के ईमानदार व सीधे-साधे लोग भाजपा की बेईमानी वाली राजनीति से मुक्ति चाहते हैं और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले चुके हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+