2 राज्यों में जीत के बाद चुनावी राज्‍यों में प्रियंका गांधी ने शुरू किया अभियान, MP में कर सकती हैं ये ऐलान

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत केे बाद प्रियंका गांधी चार राज्‍यों में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। 12 जून को मध्‍य प्रदेश में प्रियंका गांधी रैली कर सकती हैं।

priyanka gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी इस साल होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक राज्‍य में एक के बाद एक जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस साल के अंत तक होने वाले चुनाव अभियानों में अहम भूमिका निभाने के लिए कमर कस ली है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार मध्‍य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव पर मुख्‍य रूप से प्रियंका गांधी का फोकस रहेगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनावी राज्‍य तेलंगाना में पहले ही एक रैली कर चुकी हैं।

मध्‍य प्रदेश में प्रियंका गांधी कर सकती हैं महिलाओं के लिए ये ऐलान

एनडीटीवी की खबर के अनुसार प्रियंका गांधी 12 जून को चुनावी राज्‍य मध्‍य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगी। मध्‍य प्रदेश में आयोजित रैली में प्रियंका गांधी कर्नाटक वाला चुनावी वादा, महिलाओं को 1,500 रुपये की आय गारंटी के पार्टी के वादे का यहां ऐलान कर सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी चुनावी राज्‍य छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रचार कर सकती हैं।

चारों चुनावी राज्‍यों में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए कर सकती हैं ये ऐलान

महिला संवाद (महिला मंच) जिसे प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में महिलाओं के लिए शुरू किया था उसे कर्नाटक चुनाव में भी अपनाया था। मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव में कांग्रेस के अभियान का ये अभिन्न हिस्सा होगा। इसके अंतर्गत महिलाओं के लिए इनकम सपोर्ट, मुफ्त सिलेंडर और मुफ्त सार्वजनिक परिवहन बस में सफर का वादा शामिल होगा।

कर्नाटक के जैसे अन्‍य चुनावी राज्‍यों में कर सकती है गारंटियों का ऐलान

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटियों के दम पर बहुमत से कहीं अधिक सीटों पर चुनाव जीता है, इन गारंटियों यानी फ्री योजनाओं को अन्‍य चुनावी राज्‍यों में भी लागू करने का वादा चुनाव में करेगी। सभी चार राज्य जहां इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी विशेष रूप से महिलाओं के लिए योजनाओं की घोषणा करने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+