Rehan Vadra-Aviva Beig की सगाई शेरबाग होटल में क्यों? रणथंभौर से क्या है गांधी परिवार का खास कनेक्शन?
Rehan Vadra-Aviva Baig Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा इस वक्त अपनी सगाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेहान ने अपन गर्लफ्रेंड अवीबा बेग से दिल्ली में सगाई कर ली है। दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे, ये सगाई दोनों के परिवार वालों की मर्जी से हुई है जिसका ग्रैंड सेलिब्रेशन आज राजस्थान के रणथंभौर के मशहूर होटल शेरबाग में हो रहा है।
ये ग्रैंड सेलिब्रेशन चार दिन चलने वाला है, जिसे केवल फैमिली के क्लोज लोग ही शामिल हैं। राहुल गांधी भी इस जश्न का हिस्सा हैं, गांधी-वाड्रा परिवार यहां 4 दिन रूकेगा जिसमें एक साथ तीन सेलिब्रेशन शामिल है।

पहला है सगाई, दूसरा है न्यू ईयर सेलिब्रेशन और तीसरा है होटल मालिक जैसल सिंह के जुड़वां बच्चों का जन्मदिन समारोह। वाड्रा-गांधी परिवार जैसल सिंह की पार्टी का खास मेहमान है।
Rehan Vadra-Aviva Baig Engagement की आधिकारिक पुष्टि नहींं
जिला प्रशासन या परिवार की ओर से किसी कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तो वहीं इस हाईप्रोफाइल इवेंट को मीडिया से भी खासा दूर रखने की कोशिश की गई है। रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की औपचारिक रिंग सेरेमनी आज रात की बर्थडे पार्टी के साथ होने की संभावना है।
राजीव गांधी की फेवरेट जगह थी रणथंभौर
आपको बता दें कि रणथंभौर और शेरबाग होटल हमेशा से गांधी परिवार की पसंदीदा जगह रही है। इसके पीछे कारण देश के पूर्व पीएम और प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी हैं। दरअसल 1985 में नव वर्ष का पहला सप्ताह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पारिवारिक दोस्तों के साथ रणथम्भौर में बिताया था, ये उनकी फेवरेट जगह थी, इस स्थान से गांधी परिवार के इमोशंस जुड़े हुए हैं इसलिए जब भी इनके परिवार में कुछ खास बात होती है तो ये लोग यहां आकर सेलिब्रेट करते हैं। सोनिया गांधी ने दो साल पहले अपना जन्मदिन भी यहीं मनाया था।

शेरबाग में हो रही है Rehan Vadra-Aviva Baig की सगाई
गौरतलब है कि राजस्थान की शाही विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम शेरबाग होटल देश के नामी और लग्जरी होटल में से एक है। जंगल के बीच बसे इस होटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। शेरबाग होटल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि मेहमानों को प्रकृति के बेहद क़रीब रहते हुए भी शाही आराम और निजता मिले। यहाँ के टेंट्स हाथ से बनाए गए हैं और इनमें विंटेज सजावट, लकड़ी का फर्नीचर और सॉफ्ट लाइटिंग एक अलग ही माहौल रचते हैं।
भोजन: राजस्थानी स्वाद का शाही अंदाज
यहां का भोजन अनुभव भी खास है। होटल में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन, भारतीय और कॉन्टिनेंटल डिशेज़ परोसी जाती हैं। ताज़ा स्थानीय सामग्री से तैयार भोजन खुले वातावरण में परोसा जाता है, जिससे डाइनिंग का अनुभव और भी यादगार बन जाता है।

रणथंभौर में टाइगर सफारी का आनंद (Rehan Vadra-Aviva Baig)
संभावित सगाई की खबरों के बीच, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग ने मंगलवार शाम को रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। आपको बता दें कि दिल्ली निवासी अवीवा बेग के पिता कारोबारी हैं। दोनों ही परिवार काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं।

रेहान वाड्रा पेशे से विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने देश-विदेश दोनों जगह अपनी कला प्रदर्शनियां लगाई हैं। वहीं, अवीवा बेग भी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और उनका खेल जगत से भी जुड़ाव रहा है और उनके सोशल अकाउंट से पता चलता है कि वो बहुत ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं।












Click it and Unblock the Notifications