राहुल के नागरिकता विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- क्या बकवास है यह?

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका भाई 'भारतीय' है। उन्होंने इस पूरे मामले को हास्यास्पद करार दिया है। बता दें कि, राहुल गांधी को गृह मंत्रालय ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। इस शिकायत में आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष जिस कंपनी से जुड़े थे, उसके दस्तावेजों में उन्होंने खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था।

Priyanka Gandhi slammed government notice to Rahul Gandhi over citizenship row

मंगलवार को अमेठी में अपने भाई के लिए प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि, पूरे हिदुस्तान को पता है राहुल गांधी हिंदुस्तानी है, उनके सामने वह पैदा हुआ, उनके सामने परवरिश हुई, उनके सामने वह बड़ा हुआ, क्या बकवास है यह? इसके बाद भी केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकता की शिकायत पर उन्हें नोटिस भेजा है। प्रिंयका गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी भारतीय हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को हास्यास्पद बताया है।

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि, पूरी दुनिया जानती है कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं। मोदी जी के पास बेरोजगारी, कृषि संकट और कालेधन के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार के माध्यम से फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर राहुल को ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। इस शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। राहुल को 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने मंत्रालय के नोटिस को एक सामान्य प्रक्रिया करार दिया है।

पढ़ें अमेठी लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

क्या है मामला

स्वामी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 2003 में ब्रिटेन में बैककॉप्स लिमिटेड नामक कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस कंपनी का पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशायर SO23 9EH है। राहुल गांधी इस कंपनी में डायरोक्टर थे। स्वामी ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि कंपनी के 10-10-2005 और 31-10-2006 को फाइल किए गए वार्षिक रिटर्न में राहुल की जन्मतिथि 19 जून 1970 लिखी हुई है और नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। यहीं नहीं 17 फरवरी 2009 को डिसलूशन अप्लीकेशन के समय भी राहुल की नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+