प्रियंका गांधी ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दी भाई दूज की बधाई, राहुल ने ऐसे दिया रिएक्शन
नई दिल्ली, 6 नवंबर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाई दूज के मौके पर राहुल गांधी के साथ एक अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनको बधाई दी है। दोनों भाई-बहन इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। राहुल के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने देशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका गांधी ने पोस्ट में अपने भाई राहुल की खूब तारीफ करते हुए कहा है कि वो सच की लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चश्मा लगाए हैं और उनके गले में कई मेडल भी हैं, जो उनके निशानेबाजी के लिए मिले हैं। प्रियंका ने लिखा है- मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं। ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे।
राहुल ने प्रियंका के इस ट्वीट पर सिर्फ एक इमोजी के लिए जरिए रिएक्शन दिया है। राहुल ने तस्वीर के नीचे कमेंट में स्माइली इमोजी शेयर की है। बता दें कि राहुल गांधी कई स्पोर्ट्स में काफी अच्छे हैं। वो ऐकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं तो निशानेबाजी में भी महारात रखते हैं।
कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की कुछ समय पहले की एक तस्वीर एक तस्वीर शेयर करते हुए भाई दूज की शुभकामनाएं दी गई हैं। कांग्रेस के भी दूसरे नेताओं और दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आज भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।
आज देशभर में मनाया जा रहा भाई दूज
देश में आज भाई दूज मनाया जा रहा है। दिवाली के दूसरे दिन भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इस दिन भाई बहनों के घर टीका कराने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications