Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी ने शेयर की अपनी प्री वेडिंग तस्‍वीरें, फैमिली के इस खास सदस्‍य को किया याद

नई दिल्‍ली। वर्तमान समय में चाहे कोई सेलिब्रेटी हो या आम इंसान हर कोई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रेटी और नेता अपने फैंस से बेहतर जुड़ाव बना पाते हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस म‍हासचिव प्रियंका गांधीने अपने ट्वीटर हैंडल पर खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसमें एक प्रियंका के साथ एक खास सदस्‍य की तस्‍वीर है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

 प्रियंका ने अपनी शादी की प्री वेडिंग फोटोज शेयर की

प्रियंका ने अपनी शादी की प्री वेडिंग फोटोज शेयर की

बता दें 18 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की शादी की 24 वीं सालगिरह हैं। इसके दो दिन पहले प्रियंका ने अपनी शादी की प्री वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका इन फोटोज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दिन 24 साल पहले हुए अपने विवाह के पूर्व के समारोह की एक से एक फोटो को साझा किया है।

फैमिली के इस खास सदस्‍य को किया याद

गौरतलब है कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने 18 फरवरी, 1997 को व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की। मंगलवार की सुबह इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के पहले 'फूलों का गेहना ' समारोह से दो तस्वीरें साझा की। जिसमें वो एक महिला के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस फोटो को पोस्‍ट करते हुए प्रियंका ने लिखा इस फोटो में वह अपनी दिवंगत भाभी मिशेल वाड्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका वाड्रा ने अपने भाभी को याद करते हुए कैप्शन के साथ फोटो को साझा किया, जिनकी 2001 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। प्रियंका ने लिखा आज से 24 साल पहले; मेरी प्यारी भाभी मिशेल के साथ मेरे फूलन का गेहना समारोह में, जो अब नहीं है। ऐसे अपने परिवार के इस खास सदस्‍य को प्रियंका याद कर भावुक हो गई।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने शेयर की अपनी Pre Wedding Photo, इस सदस्‍य को किया याद, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी की फोटो को मिल रहा खूब लाइक्‍स

    मालूम हो कि फूलों का गेहना कश्मीरी शादियों में एक रस्म है जिसमें दुल्हन को फूलों से सजाया जाता है। यह शादी से दो दिन पहले मनाया जाता है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किए जाने के एक घंटे के भीतर लगभग 8,000 'लाइक्स' मिले। पिछले साल अपनी शादी की सालगिरह पर, प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर पारिवारिक तस्वीरों का एक फोटो कोलाज पोस्‍ट किया था। जिसमें उनके जीवन के कई खूबसूरत पल कैद थे।

    2019 में प्रियंका गांधी ने शेयर की थी ये शादी की तस्‍वीर

    2019 में, प्रियंका वाड्रा ने अपने एक शादी समारोह से एक और झलक साझा की थी। वह ट्विटर पर अपनी पसंदीदा साड़ी तस्वीरों को साझा करने वाली महिलाओं की लंबी सूची में शामिल हो गईं। उनकी साड़ी ट्वीटर पर ट्रेंड में आ गई थी। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा था "मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा," उसने फोटो को कैप्शन दिया जो उसे एक गुलाबी बनारसी साड़ी में दिख रही हूं।

    https://www.filmibeat.com/photos/daksha-nagarkar-54095.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+