वाड्रा की सुरक्षा पर बसरीं प्रियंका, कहा नहीं मांगी थी VIP सुविधा

रॉबर्ट वाड्रा की सुरक्षा पर मचे बवाल के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एसपीजी के डायरेक्टर को चिटठी लिखी है। गुस्से में प्रियंका ने चिट्ठी में कहा है कि वो चाहती हैं कि उनके पति राबर्ट वाड्रा, उनके बच्चों और उन्हें एयरपोर्ट पर मिले वीआईपी स्टेटस को वापस ले लिया जाए। प्रियंका ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि उन्होंने ना तो अपने लिए ना ही अपने परिवार के लिए ये सुविधा मांगी थी।
उन्होंने दलील दी है कि उन्हें एजेंसी ने खुद से ही वीआईपी स्टेटस दिया था। नाराज प्रियंका का कहना है कि उन्हें इस खास सुविधा की वजह से तमाम बातें बनाई जा रही हैं जिससे उन्हें दुख पहुंचा है। खबरों के मुताबिक एसपीजी का ये कहना है कि प्रियंका के चिट्ठी लिख देने भर से उनसे सुरक्षा वापस नहीं ली जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications