प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा-'शर्मनाक! महिलाओं के साथ अपराध के मामलों में UP टॉप पर

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राज्य में खराब कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि, यह शर्मनाक" है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यूपी में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले देश भर में सबसे ज्यादा हैं।

 Priyanka Gandhi says shameful that UP tops list of states in cases of crime against women
प्रियंका गांधी लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में नवनियुक्ति पार्टी पदाधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने मंगलावर शाम यहां पहुंची। कांग्रेस महासचिव ने यूपी में खराब कानून व्यवस्था की बात करते हुए कहा, 'यह बहुत ही शर्मनाक है कि पूरे देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों वाली सूची के राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, मुख्यमंत्री को इस बारे में कुछ करना चाहिए।

अपने इस बयान पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? प्रियंका गांधी के हमलों का जवाब देते हुए यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने आंकड़ों का अध्ययन किए बिना राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंह ने कहा था कि, विपक्ष, विशेष तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा बिना समुचित अध्ययन किए राजनैतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही हैं। सिंह ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों को समझने के लिये जनसंख्या के आधार पर अनुपात निकाला जाना चाहिए। सिंह ने कहा कि जिन प्रदेशों कि जनसंख्या अधिक है वहां पर अपराध भी अधिक घटित और पंजीकृत होते हैं। अपराध की स्थिति समझने के लिए क्राइम रेट एक अच्छा एवं विश्वसनीय संकेतक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+