Priyanka Gandhi PM Modi पर बरसीं, पूछा- कर्नाटक में 40 फीसद कमीशन और लूट के समय क्या कर रहे थे

Priyanka Gandhi Karnataka इलेक्शन में कांग्रेस के लिए कैंपेन कर रही हैं। कलबुर्गी में रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा, बीजेपी ने पिछले तीन वर्षों में अपनी छवि '40% सरकार' के रूप में बनाई है।

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi PM Modi पर तगड़े हमले कर रही हैं। कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कलबुर्गी में भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा, "इन लोगों (बीजेपी) ने पिछले तीन वर्षों में अपनी छवि '40% सरकार' के रूप में बनाई है।"

MLA के बेटे के पास करोड़ों बरामद

प्रियंका ने कहा, पूरा कर्नाटक जानता है, ठेकेदारों और किसानों ने आत्महत्या कर ली, जबकि विधायक के बेटे के घर से करोड़ों की नकदी बरामद हुई और उस विधायक ने परेड निकाली, वहां 'झूठ और लूट' है।

पीएम ने सपना दिखाया, भाजपा की सरकार ने कर्नाटक लूटा

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा, "मोदीजी ने कहा कि उन्होंने एक सपना देखा था कि वह कर्नाटक को सबसे विकसित राज्य बनाएंगे... यह उनकी भाजपा सरकार ही थी जिसने कर्नाटक को लूटा।"

प्रियंका का सवाल- क्या पीएम सपना देख रहे थे

प्रधानमंत्री से तीखे सवालों की सीरीज में प्रियंका ने पूछा, जब कर्नाटक में लूट हो रही थी तो क्या पीएम सपना देख रहे थे? बकौल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वे क्या कर रहे थे...?

लगातार हमले बोल रहीं प्रियंका

इससे पहले भी प्रियंका प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों ले चुकी हैं। एक सभा में 'पीएम के 91 गालियों वाले बयान' का जिक्र कर प्रियंका ने कहा था कि देश का प्रधानमंत्री जनता के सामने रोता हुआ ठीक नहीं लगता।

ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Karnataka पहुंचीं, BJP पर तीखा हमला, PM के 91 गालियों के जवाब में भाई राहुल से सीखने की नसीहत

Recommended Video

    Karnataka election 2023: Priyanka Gandhi को अम्मा ने दी आवाज़, पहुंच गईं भीड़ में | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+